एक्सप्लोरर

Amritsar Crime News: अमृतसर में बीजेपी नेता को गोली मारकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश, हालत नाजुक

Punjab News: अमृतसर में बीजेपी नेता बलविंद्र सिंह गिल को नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी है, जिससे उनकी हालत गंबीर बनी हुई है. वहीं हमले के बाद से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

Amritsar Crime News: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में सोमवार सुबह एक नकाबपोश नौजवान बीजेपी (BJP) नेता बलविंद्र सिंह गिल (Balwinder Singh Gill) को गोली मारकर फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दरवाजा खुलते ही चेहरे पर चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक, बलविंदर सिंह गिल अपने घर में थे. इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके घर के बाहर पहुंचे. आरोपियों ने उनके घर के बाहर लगी घंटी बजाई और जैसे ही बीजेपी नेता बलविंदर सिंह गिल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उनके चेहरे पर गोली मार दी. जानकारी के अनुसार गोली उनके जबड़े से आर-पार हो गई है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले. गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बीजेपी नेता को पहले नजदीकी अस्पताल और वहां से उन्हें अमृतसर के एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है. वहीं अभी कुछ दिनों पहले अमृतसर में ही तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया था कि सहायक उपनिरीक्षक भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और अपने बेटे लवप्रीत सिंह की अपने सर्विस हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी. इसके साथ ही एएसआई अपने पालतू कुत्ते को भी मारकर फरार हो गया था. वहीं एएसआई ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या क्यों की इसका पता अभी तक पुलिस को नहीं चल पाया है. 

यह भी पढ़ें:
Waris Punjab De: 90 हजार देकर अमृतपाल सिंह के ढूंढा सुरक्षित ठिकाना, पुलिस ने दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget