एक्सप्लोरर

Punjab News: अकाल तख्त जत्थेदार की चेतावनी के बाद नरम पड़ी 'मान' सरकार, युवाओं की रिहाई पर आई ये खबर

Amritpal Singh News: पंजाब सरकार ने'वारिस पंजाब दे' संगठन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पकड़े गए युवाओं को रिहा करना शुरू कर दिया है. अबतक 348 युवकों को रिहा कर दिया गया है.

Punjab News: पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की तलाश में जुटी हुई है. राज्य में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है. इस बीच अकाल तख्त (Akal Takht) के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) की चेतावनी के बाद राज्य सरकार (Punjab Government) का रूख नरम होता हुआ नजर आ रहा है. इसके पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने हरप्रीत सिंह पर उनके बयान को लेकर निशाना साधा था. राज्य सरकार ने उनके बयानों का विरोध किया था. सीएम मान ने हरप्रीत सिंह को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने जत्थेदार पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था.

वहीं सहयोगी वेबसाइट एबीपी सांझा पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार अब राज्य सरकार ने'वारिस पंजाब दे' संगठन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पकड़े गए युवाओं को रिहा करना शुरू कर दिया है. बता दें कि अकाल तख्त सिखों की सबसे बड़ी धर्मिक संस्था है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान यानी ऑपरेशन अमृतपाल (Operation Amritpal) को लेकर हरप्रीत सिंह ने चेतावनी दी थी. इसके साथ ही उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर भी केस दर्ज करने की मांग की थी. साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवाओं को 24 घंटे के अंदर रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा नहीं करने पर आगे का एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही थी. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को भी हटाने की मांग की थी.

360 युवाओं में 348 रिहा
वहीं पंजाब सरकार ने इस चेतावनी के बाद अबतक 348 युवकों को रिहा कर दिया है. पुलिस द्वारा कुल 360 युवक गिरफ्तार किए गए थे. यह जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने दी है. यह भी बताया गया है कि अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह को सरकार के स्तर पर इस बात की जानकारी दी गई है. वहीं जिन युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून या अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था उनको रिहा किए जाने के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है. 

अमृतपाल की तलाश जारी
वहीं पंजाब पुलिस फरार अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि वह पंजाब में ही है. तमान तलाशी अभियान के बाद पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है. पुलिस अलर्ट पर है. आम लोगों से भी इस बात की अपील की गई है कि अगर किसी को भी अमृतपाल के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इसे लेकर पुलिस का नंबर भी जारी किया गया है. वहीं अमृतपाल अभी तक कई गाड़ियां, लिबास और जगह बदल चुका है. वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि वह सरेंडर करने वाला है.

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानियों के हाथ लगा भगवंत मान की बेटी का नंबर, अमेरिका में फोन कर दी ये धमकी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget