एक्सप्लोरर

Punjab: अमरिंदर सिंह की पत्नी परिणीत कौर कांग्रेस से निलंबित, क्या कैप्टन की तरह BJP में होंगी शामिल?

परिणीत कौर (Preneet Kaur) चार बार लोकसभा सांसद रही हैं. एक बार विधायक भी रह चुकी हैं. कांग्रेस की सरकार के दौरान परिणीत कौर केंद्र में मंत्री भी रहीं. पटियाला सीट अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है.

Congress Suspended Preneet Kaur: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) की पत्नी परिणीत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है. परिणीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं. परिणीत कौर पर बीजेपी की मदद करने का आरोप है. इसके बाद कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परिणीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब देने को कहा है कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए?

परिणीत कौर चार बार लोकसभा सांसद रही हैं. एक बार विधायक भी रह चुकी हैं. कांग्रेस की सरकार के दौरान परिणीत कौर केंद्र में मंत्री भी रहीं. पटियाला सीट कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है. पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान इन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की थीं. उस समय भी इसके लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था.

सीएम की रेस में भी आया था परिणीत कौर का नाम

जब अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया था, तब परिणीत कौर ने इस कदम का समर्थन किया था. अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही परिणीत कौर की दूरियां कांग्रेस से बढ़ने लगी थीं. अमरिंदर सिंह को जब सीएम पद से हटाया गया, तब परिणीत कौर का नाम सीएम की रेस में भी आया था. पंजाब कांग्रेस के 14 विधायकों ने इनके नाम का समर्थन भी किया था.

पिछले साल अमरिंदर सिंह बीजेपी में हो गए थे शामिल

आपको बता दें कि 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने सीएम पद से हटा दिया था. इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था. साथ ही चुनाव में बीजेपी से गठबंधन भी किया था. हालांकि, आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और अमरिंदर सिंह को खास सफलता नहीं मिली थी. बीते साल सितंबर में कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसी के साथ  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Punjab News: मालेरकोटला में खेत में चप्पल फेंकने पर बच्चे की बेहरमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget