एक्सप्लोरर

पंजाब: सतलुज नदी उफान पर, फिरोजपुर में करीब 100 गांव बाढ़ में डूबे, फसलें बर्बाद

Ferozepur Flood: फिरोजपुर के गांवों में कई फुट तक पानी भरा हुआ है और लोगों के घर घिरे हुए हैं. बाढ़ की वजह से हजारों एकड़ में लगी किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं.

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बादल फटने की घटनाएं होने के चलते सारा पानी मैदानी इलाकों में आ रहा है. इससे पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. सतलुज नदी उफान पर है. इसकी वजह से राज्य के कई गांवों में पानी घुस गया है. फिरोजपुर के करीब 100 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. गांवों में कई फुट तक पानी भरा हुआ है और लोगों के घर घिरे हुए हैं. हजारों एकड़ में लगी फसल खराब हो चुकी है.

वहीं, इस मुश्किल घड़ी में लोग एक दूसरे का साथ दे रहे हैं. फिरोजपुर के अलग-अलग गांव के नौजवान और समाज सेवी संस्थाएं बारिश में भी लंगर लेकर बाढ़ प्रभावितों के पास पहुंच रहे हैं. नौजवान और समाज सेवी संगठन के सदस्य श्री मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर की अलग अलग जगहों से सूखा राशन, दवाइयां और लंगर लेकर पहुंच रहे हैं.

बाढ़ से कौन-कौन गांव प्रभावित?

बाढ़ से प्रभावित गांवों में कालू वाला, गांव टेडी वाला, गांव जलोके, चांदी वाला, गांव गाटी राजोके, गांव रुकने वाला, गांव गजनी वाला, गांव बागे वाला, गांव किलचा, गांव झुग्गे लाल सिंह, निहाला लवेरा, धीरा धारा, गांव बंडाला, गांव मुठिया वाला, गांव चूड़ी वाला, गांव फते वाला, गांव फत्तेगढ़ सबरा, गांव गजनी वाला समेत कई और भी गांव सतलुज नदी में उफान की वजह से चपेट में आए हैं. 

पंजाब के करीब 300 गांवों में बाढ़

भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने की वजह से प्रदेश में बाढ़ का दायरा और बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक 10 जिलों के 900 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 300 से ज्यादा गांवों में 5 से 8 फीट तक पानी भर गया है. 

बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान

ग्रामीण इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अनगिनत किसान फसलों के नष्ट होने की वजह से भारी नुकसान झेल रहे हैं. कई एकड़ में लगी फसल बर्बाद होने से किसानों की आजीविका चौपट हो गई है. 

 

Input By : सनी चोपड़ा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget