एक्सप्लोरर

Punjab Farmers Protest: फरीदकोट में किसान संगठनों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम, फिरोजपुर कैंट से कई ट्रेनें प्रभावित

Kisan Rail Roko Andolan: पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों की मांग है कि बाढ़ से प्रभावित हुए उत्तर भारत के किसानों के लिए 50 हजार करोड़ का राहत पैकेज केंद्र सरकार की ओऱ से जारी किया जाए.

Punjab News: पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों (Farmers Organisation) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय 'रेल रोको' (Rail Roko) विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की. इसके साथ ही वे रेल की पटरियों पर बैठ गए. किसान हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की वैध गारंटी और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन 30 सितंबर तक जारी रहेगा. उधर, फरीदकोट के किसानों ने भी चक्का जाम किया है जिससे फिरोजपुर कैंट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

फिरोजपुर केंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और उनके साथ 18  किसान जत्थेबंदियों ने ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया है. उधर, किसानों ने  गुरदासपुर-बटाला के बीच भी धरना दिया है.

ये ट्रेनें हुई हैं प्रभावित
जिन रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है उनमें जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन, फाजिल्का से फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 04628, लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 04997, जींद से फिरोजपुर आने वाली 14027, फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 06966, फिरोजपुर से लुधियाना जाने वाली 04998, फिरोजपुर से फाजिल्का जाने वाली 06989, फिरोजपुर-लुधियाना एक्सप्रेस, फिरोजपुर बठिंडा पैंसेजर (01612) और जींद-फिरोजपुर पैंसेजर (14027) शामिल है.

इन शहरों में भी चल रहा प्रदर्शन
बता दें कि किसानों ने मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, तरणतारण, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, भठिंडा और अमृतसर में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है. अमृतसर में किसान, देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली रेल पटरी पर बैठे हुए हैं. इस प्रदर्शन में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन (भाकियू-क्रांतिकारी),  भाकियू (एकता आजाद), आजाद किसान समिति दोआबा, भाकियू (बेहरामके), भाकियू (शहीद भगत सिंह) और भाकियू (छोटू राम) सहित कई किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं. 

50 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग
अमृतसर में किसान नेता गुरबचन सिंह ने कहा कि किसान, उत्तर भारतीय राज्यों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के बाढ़ राहत पैकेज और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों के मुताबिक एमएसपी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का पूरा कर्ज माफ होना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने तीन कृषि कानूनों (जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई उनमें से प्रत्येक के परिवार को 10 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी की मांग भी की. 

य़े भी पढ़ें- Sukhpal Singh Khaira की गिरफ्तारी जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश, सिद्धू का दावा- 'मान सरकार समस्या का समाधान देने में पूरी तरह से नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget