एक्सप्लोरर

जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 50 दिन पूरे, पानी पीने में भी हो रही दिक्कत, 111 किसान आज से करेंगे ये काम

Farmers Protest: केंद्र सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है. इस कड़ी में किसानों ने बुधवार से आमरण अनशन का ऐलान किया है. 

Punjab Farmers Protest: पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन को और तेज करते हुए कहा है कि काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था बुधवार से आमरण अनशन शुरू करेगा. इस बीच, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को मंगलवार को 50 दिन पूरे हो गए और किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें पानी पीने में भी कठिनाई हो रही है . 

किसानों ने पहले कहा था कि डल्लेवाल कुछ भी नहीं खा रहे हैं और सिर्फ पानी पी रहे हैं . डल्लेवाल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी सेहत हर दिन "बिगड़ती" जा रही है. मंगलवार को धरना स्थल पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 111 किसानों का एक समूह बुधवार अपराह्न दो बजे से आमरण अनशन पर बैठेगा,  वे काले कपड़े पहनकर पुलिस बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्वक बैठेंगे . 

अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान बहुत भावुक हैं और उनका मानना ​​है कि वे डल्लेवाल के बलिदान से पहले अपना बलिदान दे देंगे . किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं . किसानों के समर्थन में डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से भूख हड़ताल पर हैं . 

राकैश टिकैत ने सरकार को दी डेडलाइन

इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को किसानों के साथ एक बड़ी बैठक की थी. बैठक के बाद टिकैत ने कहा था कि देश में फिर बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है. इसकी मांग उठ रही है. उन्होंने कहा कि शहर, दर शहर वह घूम रहे हैं. सभी का मानना है कि देश में कठोर शासक के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. उन्होंने ने 18 जनवरी को एक बड़े फैसले लेने का ऐलान भी किया है.

वहीं, किसान नेता ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 26 जनवरी को भी चार साल से चली आ रही परंपरा के मुताबिक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.  टिकैत ने कहा है कि सरकार 18 जनवरी से पहले बड़ा कदम उठाए, नहीं तो देशभर में किसान उनके खिलाफ फिर से मोर्चा खोल देंगे. 

ये भी पढ़ें: लुधियाना में पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, हमले में बुजुर्ग की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget