एक्सप्लोरर

Punjab Election: आम आदमी पार्टी का चुनाव आयोग पर आरोप, नई पार्टी के रजिस्ट्रेशन वास्ते बदले जा रहे हैं नियम

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह एक पार्टी को मान्यता देने के लिए अपने नियमों में बदलाव कर रहा है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर अपने नियमों में बदलाव कर एक नये राजनीतिक दल का पंजीकरण करने जा रहा है. आम आदमी पार्टी के आरोपों पर चुनाव आयोग या बीजेपी ने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में आप को विधानसभा चुनाव में जीतने और सरकार बनाने से रोकने के लिए यह हथकंडा अपनाया है. हालांकि, चड्ढा ने उस पार्टी का नाम साझा नहीं किया, जिसके पंजीकरण के बारे में उन्होंने दावा किया है. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जल्द ही इसके बारे में सभी को पता चल जाएगा.

चड्ढा ने कहा, ''हमें बहुत पुख्ता जानकारी मिली है कि भारत का निर्वाचन आयोग एक राजनीतिक दल को विशेष तव्वजो देते हुए उसे पंजीकृत करने जा रहा है. चुवाव आयोग राजनीतिक दलों के पंजीकरण संबंधी नियमों में दो बड़े बदलाव करने जा रहा है.''

राघव चड्डा ने लगाए आरोप

राघव चड्डा ने कहा, ''पहले बदलाव के तहत चुनाव आयोग नए राजनीतिक दल के पंजीकरण पर आपत्ति जताने की अवधि 30 दिन से घटाकर सात दिन करने जा रहा है, जबकि नियमों में दूसरा बदलाव जो चुनाव आयोग कर रहा है वह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी एक नए राजनीतिक दल को पंजीकरण प्रदान करना है.''

राघव चड्डा का कहना है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता में आने से रोकना चाहती है. बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: कांग्रेस की पहली लिस्ट में होंगे 70 उम्मीदवारों के नाम, 10 विधायकों के कट सकते हैं टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget