एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में सीएम चन्नी और सिद्धू, राहुल गांधी से बोले- घोषित करें सीएम कैंडिडेट तो मिला यह जवाब

Punjab Election News: पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और PPCC चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए रैली करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी औ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की.

राहुल गांधी की मौजूदगी में सीएम चन्नी ने कहा कि  हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है. पंजाब चुनावों के लिए सीएम कैंडिडेट की घोषणा करें. हम (पंजाब कांग्रेस) एक साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने मंच पर सिद्धू और कांग्रेस के अन्य नेताओं को साथ बुलाकर कहा- कोई कह दे कि हमारे बीच कोई भेद है.

इसके अलावा सिद्धू ने भी यही मांग रखी. उन्होंने कहा कि सीएम कैंडिडेट को लेकर राहुल गांधी का हर फैसला मंजूर होगा. 

चन्नी और सिद्धू की मांग पर राहुल ने दिया यह जवाब
दोनों नेताओं की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि वह सीएम कैंडिडेट का चेहरा, कार्यकर्ताओं से पूछकर देंगे.

जालंधर की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी ने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा. दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस , पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे.

राहुल गांधी ने कहा 'रास्ता आपको चुनना है. सवाल है कि आखिर पंजाब को कौन लीड करेगा. चन्नी और सिद्धू ने मुझसे कहा कि देखिए पंजाब में सबसे बड़ा सवाल है कि कांग्रेस को राज्य में कौन लीड करेगा. दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि जो भी लीड करेगा, कसम खाकर दूसरा अपना पूरा दम, उसकी मदद करने में लगाएगा. मैं यह सुनकर बहुत खुश हुआ.'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दोनों (चन्नी और सिद्धू) के दिल में कांग्रेस की सोच है. बता दें गुरुवार को राहुल गांधी, पंजाब पहुंचे और चुनाव अभियान की शुरुआत की. वह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और जलियावाला बाग भी गए. इस दौरान उनके साथ सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ सिद्धू भी थे.

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में उतरे चरणजीत चन्नी, अमरिंदर सिंह को लेकर किया यह दावा

Mission Punjab पर Rahul Gandhi, CM Channi और Sidhu को साथ लाने की कोशिश | Punjab Election 2022

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget