एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, 15 दिन में होगा बड़ा एलान

Punjab News: कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषणा पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है. नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी की भूमिका अहम रहने वाली है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक्शन मोड में नज़र आ रही है. विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोगों की राय लेनी शुरू कर दी है. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि घोषणा पत्र का मसौदा 15 दिनों में पूरा हो जाएगा.

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. 'आवाज पंजाब दी' अभियान के तहत पार्टी आगामी चुनाव के घोषणापत्र के लिए राज्य के लोगों से सुझाव लेगी. बाजवा ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला जैसे क्षेत्रों पर जोर देते हुए घोषणापत्र में केवल वही वादे किए जाएंगे, जो लागू होंगे.

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी अन्य दलों की तरह राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण करने के बजाय जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें हल करने में विश्वास करती है.''

सिद्धू और चन्नी के सुझाव लिए जाएंगे

गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत एक विशेष टोल फ्री नंबर शुरू किया जा रहा है, जहां मिस्ड कॉल दी जा सकती है. गुप्ता ने कहा कि संबंधित व्यक्ति को यह जानने के लिए एक संदेश मिलेगा कि वह सुझाव कहां साझा कर सकता है.

बाजवा ने चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रशंसा की. बाजवा ने दावा किया कि चरणजीत चन्नी की सरकार ने कम समय में लोगों के हित से जुड़े फैसले लिए हैं. बाजवा ने कहा कि कमेटी पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों के सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करेगी. बाजवा ने साफ किया है कि वह विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आएंगे.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार इस वजह से मुश्किल में फंसी, सीएम ने दिया एफआईआर का ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget