एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कैप्टन, BJP और ढींढ़सा के बीच हुआ पंजाब की सीटों का बंटवारा, जेपी नड्डा ने किया एलान

Punjab Election news: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया है कि पार्टी पंजाब में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress), अकाली दल (संयुक्त) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. 

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर लड़ेगी. नड्डा ने कहा कि पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इसके अलावा नड्डा ने कहा कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है. पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है.  हमने वहां पर देखा है कि ड्रग्स की औऱ हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास वहां होता रहता है.

NDA गठबंधन कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा- नड्डा
नड्डा ने कहा- देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता. पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है.

नड्डा ने कहा- माफियाराज ने पंजाब को खोखला करने का काम किया है.आज जमीन माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया से सभी पंजाब को खोखला कर रहे हैं. इसलिए NDA गठबंधन एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम इस माफियाराज को समाप्त करेंगे.

BJP चीफ ने कहा कि पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा है. पंजाब को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है. केंद्र-राज्य के रिश्ते स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है, ये भी हमें याद रखना चाहिए.

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)  कर चुकी है प्रत्याशियों का ऐलान
बता दें बीते दिनों राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पार्टी ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था. जानकारी के मुताबिक ढींढसा के बेटे परमिंदर सिंह लहरागागा सीट से चुनाव लड़ेंगे. परमिंदर सिंह अभी भी लहरागागा से ही विधायक हैं.

जैतू से पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन, मेहल कलां से सुखविंदर सिंह टिब्बा ,दिड़बा से सोमा सिंह , साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गर्चा, बाघा पुराना से जगतार सिंह और सुनाम से सनमुख सिंह को टिकट दिया गया है. 

इसके अलावा उड़मुड़ टांडा से मनजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी से जगराजपाल सिंह, खेमकरन से दलजीत सिंह गिल और कादियान से जौहर सिंह को टिकट मिला है.

Punjab News: कांग्रेस के भीतर चरणजीत चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग तेज, समर्थन में आए कई मंत्री

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने लखा सिधाना को बनाया है उम्मीदवार, लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में है आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget