एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बीजेपी ने कैप्टन और ढींढसा के साथ गठबंधन का किया एलान, सीएम के चेहरे पर चुप्पी

Punjab Election 2022: गठबंधन के औपचारिक एलान के समय शेखावत के साथ मौजूद कैप्टन और ढींढसा ने मुख्यमंत्री के सवाल पर चुप्पी साधे रखी. सीटों के बंटवारे को लेकर कमिटी बनाए जाने का एलान भी किया गया है

Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर लड़ने का एलान कर दिया है. दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा की बैठक के बाद बीजेपी के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने औपचारिक रूप से तीनों दलों के गठबंधन की घोषणा की.

कमिटी का हुआ एलान
सीटों के बंटवारे को लेकर तीनों दलों के दो-दो नेताओं की कमिटी बनाए जाने का एलान भी किया गया है, जो जल्द सीटों की संख्या और नाम पर चर्चा करेगी. जानकारी के मुताबिक कुल 117 सीटों में से बीजेपी आधे से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है और बाकी सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी. बीजेपी का फोकस शहरी और हिन्दू, दलित बहुल सीटों पर है. 

साझा होगा घोषणापत्र
कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में शेखावत ने यह ऐलान भी किया कि तीनों दल साझा घोषणापत्र तैयार करेंगे. शेखावत ने कहा कि घोषणापत्र में पंजाब, सिखों, कृषि और ओबीसी से जुड़े विषयों पर बात करने के बाद सामूहिक घोषणापत्र तैयार किया जाएगा. 

सीएम फेस पर चुप्पी
गठबंधन के औपचारिक एलान के समय शेखावत के साथ मौजूद कैप्टन और ढींढसा ने मुख्यमंत्री के सवाल पर चुप्पी साधे रखी. इसके अलावा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नतीजों में बीजेपी को लगे झटके और आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर भी नेताओं ने कन्नी काट ली. 

कैप्टन के साथ चुनावी बिसात बिछा रही बीजेपी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर बिसात तभी से बिछानी शुरू कर दी थी जब कुछ महीनों पहले कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाया था. पर्दे के पीछे कैप्टन के साथ बात तय हो जाने के फौरन बाद केन्द्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया जिसके खिलाफ साल भर से किसान आंदोलन कर रहे थे.  

जटिल हुआ चुनावी समीकरण
पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी-कैप्टन-ढींढसा का गठबंधन नए समीकरण बना सकता है. किसानों के संयुक्त राजनीतिक मोर्चा बनने से इस बार का विधानसभा चुनाव का गणित बेहद जटिल हो गया है. 

ये भी पढ़ें

Chandigarh MC Results 2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP ने लहराया परचम, केजरीवाल बोले- ये पंजाब में बदलाव का संकेत

Chandigarh Results 2021:चंडीगढ़ के नतीजे पंजाब चुनाव को लेकर क्या इशारा कर रहे हैं ? जानें- पहली बार मैदान में उतरी AAP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget