एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब का सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकती है आम आदमी पार्टी, इस सर्वे में हुआ दावा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकती है. हालिया सर्वे में कांग्रेस को भारी नुकसान होने का अनुमान है.

Punjab News: तीन महीने बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है. एक प्री पोल सर्वे में इस बात का दावा किया गया है. इस सर्वे के मुताबिक पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है. सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी, जबकि कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

न्यूज एक्स के इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 47 से 52 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस पार्टी के दूसरे नंबर पर रहने के कयास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को 40 से 45 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल को 22 से 26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. बीजेपी गठबंधन के खाते में एक से दो सीटें आ सकती हैं.

कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका

वोट शेयर के मामले में भी आम आदमी पार्टी के नंबर वन रहने का दावा किया गया है. आम आदमी पार्टी को करीब 39 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. कांग्रेस पार्टी के हिस्से में करीब 35 फीसदी वोट आ सकते हैं. शिरोमणि अकाली दल करीब 21 फीसदी वोट के आ सकते हैं. बीजेपी और अन्य दल सिर्फ 5 फीसदी वोट तक ही सिमट कर रह सकते हैं.

न्यूज एक्स का यह सर्वे सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में 117 में से 78 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. आम आदमी पार्टी 20 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाब रही थी. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के खाते में 15 सीटें आई थी, जबकि बीजेपी दो सीटों तक ही सिमट कर रह गई थी.

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget