एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कुमार विश्वास के आरोपों पर आप ने किया पलटवार, राघव चड्ढा ने कहा- बेईमान लोगों के झांसे में नहीं फंसेगा पंजाब

Punjab Election 2022: कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है. विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि "पंजाब बेईमान ताकतों के झांसे में नहीं आएगा."

Punjab Election 2022:  आम आदमी पार्टी  (Aam Aadmi Party) ने कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) द्वारा दिल्ली (Delhi News) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है. दिल्ली में आप के विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कुमार विश्वास को 'बेईमान' बताते हुए कहा "पंजाब ऐसी ताकतों के झांसे में नहीं आएगा."

उन्होंने कहा "मैं इन बेईमान ताकतों से कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोग इस दुष्प्रचार में नहीं फंसेंगे. पंजाब के लोग जानते हैं कि ईमानदार अरविंद केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेईमान ताकतें सिर्फ साजिश करना चाहती हैं."

राघव चड्ढा ने एक प्रेस वार्ता में कहा "जो लोग फेक वीड‍ियो जारी कर ये कहते हैं क‍ि अरव‍िंद केजरीवाल आतंकवादी हैं... मैं पूछना चाहता हूं, उस शख्स से... कुमार व‍िश्‍वास से और सबसे क‍ि अब तक चुप क्‍यों थे, चुनाव से कुछ घंटे पहले ही ये बात क्‍यों याद आई.. चुनाव से 1-2 दिन पहले यह बातें की जा रही है. अगर ऐसा कुछ था तो आपने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं दी. क्या आप भी इसमें शामिल थे?"

कांग्रेस बीजेपी रोकना चाहते हैं...- राघव चड्ढा
कुमार विश्वास के आरोपों पर राघव चड्ढा ने कहा  "कांग्रेस और बीजेपी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को रोकना चाहते हैं, इनका मकसद है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है तो अब कुछ भी कर या कोई भी षड्यंत्र कर AAP को बदनाम करो और अरविंद केजरीवाल को बर्बाद करो या रोको."

बता दें पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक के खिलाफ बुधवार को गंभीर आरोप लगाए थे.  

यह भी पढ़ें:

 Punjab Election 2022: हरीश रावत ने किया दावा- कांग्रेस पार्टी को पंजाब में मिलेगा पूर्ण बहुमत

Amritsar News: अमृतसर जा रहे विस्तारा के विमान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget