एक्सप्लोरर

Punjab Day 2023: पंजाब दिवस पर 1984 के सिख दंगों को सुखबीर बादल ने किया याद, बोले- ‘दिलो-दिमाग पर...’

Sukhbir Badal On Punjab Day: पंजाब दिवस पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 39 साल से सिख समुदाय आज भी इस दर्दनाक हत्याकांड के न्याय का इंतजार कर रहा है.

Punjab News: आज पंजाब दिवस (Punjab Day) मनाया जा रहा है. 1 नवंबर 1966 को पंजाब राज्य का निर्माण किया गया था. पंजाब दिवस पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 1-4 नवंबर, 1984 को केंद्र की कांग्रेस (Congress) सरकार के इशारे पर हुआ सिख नरसंहार स्वतंत्र भारत में राजनीतिक संरक्षण में हुए अमानवीय उत्पीड़न और जुल्म की पराकाष्ठा है. यह बड़े दुख की बात है कि यह त्रासदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले देश में हुई.

सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा, "इस त्रासदी का शिकार भारत को आजाद कराने के लिए 80 प्रतिशत से ज्यादा का बलिदान देने वाले सिख समुदाय के लोग हुए. 39 साल से सिख समुदाय आज भी इस दर्दनाक हत्याकांड के न्याय का इंतजार कर रहा है. सिख समुदाय के दिलो-दिमाग पर अंकित यह खूनी पन्ना कभी भुलाया नहीं जा सकता."

‘पंजाब के साथ हुए अन्यायों के हिसाब दिया जाए’

बादल ने एक्स पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा, " शिरोमणि अकाली दल ने भाषा के आधार पर एक पंजाबी राज्य बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया, जिसका वादा आजादी से पहले हमसे किया गया था, इस अवसर पर हम मांग करते हैं कि पंजाब के साथ हुए सभी अन्यायों का हिसाब दिया जाए, हमारी राजधानी और जानबूझकर हमसे छीने गए पंजाबी भाषी क्षेत्रों के लिए न्याय अभी तक नहीं आया है. हमारी यह पंज-आब की भूमि गुरुओं, पीरों, संतों-महानपुरों और वीर योद्धाओं की भूमि है, इसलिए आइए हम इसकी समृद्ध विरासत को बनाए रखने और पंजाब को मुस्कुराते और समृद्ध बनाने का संकल्प लें."

पंजाब दिवस पर नड्डा ने दी बधाई

दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान सिख गुरुओं और खालसा पंथ की पावन धरा, सेवा, त्याग और वीरता की भूमि पंजाब के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. वाहे गुरु जी से समस्त प्रदेशवासियों के सर्वविद उन्नति और खुशहाली की कामना करता हूं."

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: इटली से लौटे NRI पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, मामूली बात को लेकर हुई थी लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget