एक्सप्लोरर

Punjab Politics: नवजोत सिंह सिद्धू पर होगी कार्रवाई? पंजाब कांग्रेस ने हाईकमान को लिखी चिट्ठी

Navjot Singh Sidhu News: नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे बल्कि वह समानांतर बैठक कर रहे हैं. उनके खिलाफ पंजाब कांग्रेस में रोष बढ़ता जा रहा है.

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से पंजाब कांग्रेस के नेता नाराज नजर आ रहे हैं. खबर है कि पंजाब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखा है. सिद्धू पर आरोप है कि वह पार्टी से अलग बैठकें और सभाएं आयोजित करते हैं. हाल ही में सिद्धू पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. उन्हें प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहले भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी. हालांकि नाराजगी की खबरों के बीच उन्होंने गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रधान लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलों और मोहिंदर केपी से मुलाकात की थी. इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

पंजाब में सीधे नवजोत सिंह सिद्धू पर तो कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन सिद्धू की रैली आयोजित करने वाले दो नेताओं को निलंबित कर दिया गया था. अलग-थलग कार्यक्रम आयोजित करने को अनुशासनहीनता के तौर पर देखा जा रहा है. आलम यह है कि जब तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियों के संबंध में पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने बैठक की तो इसमें ज्यादातर नेताओं ने सिद्धू का सार्वजनिक रूप से जिक्र न करने का फैसला किया. वहीं, पार्टी वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना था कि अनुशासनहीनता के काऱण पार्टी को नुकसान झेलना पड़ रहा है. 

शायरना अंदाज में सिद्धू का हमला
उधर, स्थानीय स्तर पर सिद्धू के खिलाफ भले ही आवाज उठ रही हो लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पंजाब चुनाव समिति में जगह दी है. उधर, सिद्धू प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में तो नहीं पहुंचे लेकिन पूर्व प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की जिसे प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के अनुशासन के खिलाफ बताया था. अपने शायराना अंदाज के लिए चर्चित सिद्धू ने पिछले दिनों एक पोस्ट लिखा था. माना जा रहा था कि पार्टी के भीतर चल रही अंदरुनी खींचतान पर उनका निशाना है. सिद्धू ने 'एक्स' पर लिखा था, ''ना मैं गिरा न मेरी उम्मीदों का कोई मीनार गिरा पर, मुझे गिराने की कोशिश में हर शख्स बार बार गिरा."

ये भी पढ़ेंPunjab Governor Resign: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, वजह भी बताई

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget