एक्सप्लोरर

Punjab News: विधायक संदीप जाखड़ कांग्रेस से सस्पेंड! इस वजह से पार्टी ने लिया एक्शन

Punjab Congress News: अबोहर से कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. पार्टी के इस फैसले से अटकलें शुरू हो गई हैं.

Punjab News: कांग्रेस आलाकमान ने अबोहर से पार्टी विधायक संदीप जाखड़ को, पार्टी विरोधियों गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. संदीप जाखड़ पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं. संदीप जाखड़ फजिल्का जिले के अबोहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस के इस फैसले से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. 

अबोहर विधायक संदीप जाखड़ के खिलाफ ये कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार की शिकायत बाद किया गया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 'सस्पेंड विधायक संदीप जाखड़ 'भारत जोड़ो यात्रा' सहित पार्टी की किसी भी प्रोग्राम में शामिल नहीं हो रहे थे.' कांग्रेस की ओर जारी बयान में कहा गया है कि, 'वे अपने चाचा और पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ खुले आम डिफेंड कर रहे हैं.'

पार्टी की तरफ से जारी लेटर में लगाए ये आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तारिक अनवर के जरिये जारी लेटर में कहा गया है कि, संदीप जाखड़ जिस घर में रहते हैं उसके बीजेपी का झंडा लहरा रहा है. इसके अलावा वह (संदीप जाखड़) पार्टी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं.' आगे कहा गया है कि आपकी गतिविधियों पर काफी सोच विचार के बाद डीएसी ने, तत्काल प्रभाव से आपको (संदीप जाखड़) को पार्टी से निकाले का फैसला किया है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के इस फैसले से राजनीतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं. 

कौन हैं संदीप जाखड़?

पंजाब की सियासत में संदीप जाखड़ की फैमिली बड़ा रोल है. उनके चाचा सुनील जाखड़ का शुमार पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होता था, हालांकि 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी में जाने से पहले वे पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. सुनील जाखड़ तीन बार विधायक और एक सांसद रहे.

संदीप जाखड़ के दादा बलराम जाखड़ भी सियासत के बड़े खिलाड़ी थे. वह देश के सबसे लंबे समय तक लोक सभा स्पीकर के रहे. बलराम जाखड़ लगातार 9 साल 330 दिनों तक लोक सभा स्पीकर के रुप में सेवा की. इसके अलावा वे नरसिम्हा राव की सरकार में कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे. बात करें संदीप जाखड़ की तो उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ था, अबोहर की सीट को जाखड़ फैमिली की रिवायती सीट मानी जाती है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 5 हजार से अधिक वोटों से हराया था.

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: सुखबीर सिंह बादल का बड़ा ऐलान, बोले- 'पंजाब की सत्ता में वापसी हुई तो रद्द कर देंगे जल समझौता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget