एक्सप्लोरर

Punjab Election: दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, कई दावेदारों ने दिखाए बगावती तेवर

Punjab News: कांग्रेस पार्टी के अंदर टिकट की दावेदारी कर रहे कई नेताओं ने बगावती रूख अपना लिया है. ये नेता कांग्रेस के उम्मीदवारों की हार का दावा कर रहे हैं.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने पर असंतोष जाहिर किया है. इनमें पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग, दमन बाजवा, सतविंदर बिट्टी और मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों भी शामिल हैं.

कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 109 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. खरड़ से पार्टी का टिकट मांग रहे जगमोहन सिंह कांग ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया. मोहाली की खरड़ से कांग्रेस ने विजय शर्मा को मैदान में उतारा है.

कांग ने दावा किया कि चन्नी ने ही शराब ठेकेदार विजय शर्मा का समर्थन किया. एक सवाल के जवाब में कांग ने कहा कि उनके समर्थक जो भी कहेंगे वह करेंगे और दावा किया कि कई राजनीतिक दल उनसे संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा उनके घर आए और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा.

कांग्रेस उम्मीदवार की हार का हुआ दावा

सुनाम से टिकट की मांग कर रहीं दमन बाजवा ने भी पार्टी के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की. कांग्रेस ने जसविंदर सिंह धीमान को सुनाम सीट से उतारा है, जो अमरगढ़ विधायक सुरजीत धीमान के बेटे हैं. बाजवा ने कहा कि कांग्रेस के जसविंदर धीमान को टिकट देने से पार्टी के लिए सुनाम से जीत दर्ज करना मुश्किल होगा.

समराला से मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लों भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे. चार बार के विधायक ढिल्लों ने कहा कि उनके समर्थक उनसे जो भी करने को कहेंगे, वह करेंगे.

फिरोजपुर ग्रामीण सीट पर भी असंतोष

फिरोजपुर ग्रामीण विधायक सतकार कौर के पति जसमेल सिंह अपने आंसू नहीं रोक सके और कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कांग्रेस ने फिरोजपुर ग्रामीण सीट से आशु बांगर को मैदान में उतारा है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ी है.

साहनेवाल सीट से टिकट की दावेदार सतविंदर कौर बिट्टी ने भी टिकट न मिलने पर असंतोष जताया और इस फैसले को अनुचित बताया. कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से टिकट दिया है. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा.

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तारी से मिली राहत, सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget