एक्सप्लोरर

पंजाब के CM भगवंत मान का निशाना, 'अगर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच हो सकता है तो सिख...'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट मैच से आने वाला पैसा आतंक और नशे की फंडिंग में ही इस्तेमाल करेगा.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोमवार (15 सितंबर) को कहा कि क्रिकेट मैच हो सकता है, तो सिख श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है? करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब हमारी आस्था का केंद्र हैं,  क्रिकेट या कारोबार का साधन नहीं है.

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी पंजाब से दुश्मनी निकाल रही है. क्रिकेट के मैच का इंतजार किया जा सकता है, पर आस्था इंतजार नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो क्रिकेट मैच से आने वाला पैसा आतंक और नशे की फंडिंग में ही इस्तेमाल करेगा.

बीजेपी से भगवंत मान के सवाल

पंजाब बीजेपी के नेताओं से भगवंत मान ने सवाल किया कि क्या सुनील जाखड़ और रवनीत सिंह बिट्टू प्रधानमंत्री से इस पर सवाल पूछेंगे?  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि तुरंत हस्तक्षेप कर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में पवित्र स्थलों पर दर्शन की अनुमति दें. 

एशिया कप 2025 के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार (14 सितंबर) को दुबई में मैच खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए. पाकिस्तान के 9 विकेट गिरे. वहीं भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया. 

आम आदमी पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हुए इस मैच को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए. विपक्षी दलों का कहना है कि ये पहलगाम में जान गंवाने वाले लोगों का अपमान है. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैच के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन किए. प्रदर्शन की सफलता को लेकर दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पब्लिक में इस मैच को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखी. मैच कहने को भारत की टीम जीत गई है लेकिन गर्मजोशी नहीं दिख रही. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget