एक्सप्लोरर

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सूर्यकुमार यादव, BCCI और ICC को दिया चैलेंज, जानें क्या कहा?

Asia Cup 2025 IND Vs PAK: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दुबई के स्टेडियम की टिकट खरीदने के बावजूद जो लोग मैच नहीं देखने गए उन्हें मुबारकबाद है.

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को चैंलेज दिया है. उन्होंने सूर्यकुमार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि क्रिकेटर सहित उनकी BCCI और ICC को चुनौती है कि जितना पैसा इस ब्रॉडकास्टिंग राइट से कमाया है, उसे 26 औरतों को दे दें. और ऐसा होने पर वो भी मान जाएंगे कि शरीदों को ये मैच डेडिकेट किया गया है.

सूर्यकुमार यादव को भारत रत्न दे दे सरकार- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने तंज करते हुए कहा, "सूर्यकुमार यादव ने इस 140 करोड़ के देश पर बहुत बड़ा एहसान किया कि हाथ नहीं मिलाया. मुझे तो लगता है कि उन्होंने पैदा होकर ही भारत पर बहुत बड़ा एहसान कर दिया. ये तो उनसे भी महान हैं जिनके बेटों ने सरहद पर कुर्बानियां दी हैं. भारतीय जनता पार्टी इनकी महानता का ढोल पीट रही है. भारत सरकार चाहे तो इनको भारत रत्न दे दे."

याद रहे कि भारत ने मैच जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए और कप्तान सूर्यकुमार ने इस जीत को पहलगाम के शहीदों के नाम किया था.

विरोध के बावजूद भारत सरकार ने मैच करवाया- सौरभ भारद्वाज

सोमवार (15 सितंबर) को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विरोध के बावजूद भारत की केंद्र सरकार ने इंडिया-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच करवाया. हमें बताया कि दुबई का वो छोटा सा स्टेडियम उसकी सारी की सारी टिकटें बिक गईं. टिकट खरीदने के बाद भारतीयों की आत्मा जागी और उन्होंने फैसला लिया कि इस भारत-पाकिस्तान के मैच में अगर गए तो हमेशा देशद्रोही कहलाएंगे.

आप नेता ने दावा किया कि बीजेपी के समर्थक भी सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को गालियां दे रहे थे. पहली बार ऐसा दिल्ली में हुआ कि भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ और बड़ी सोसाइटियों में बड़ी स्क्रीन पर कोई उत्सव नहीं रखा. कई क्लब्स के अंदर ये मैच दिखाने की कोशिश हुई. जहां-जहां हमारे कार्यकर्ता गए और मैच को न दिखाने की अपील की, ज्यादातर जगहों पर क्लब के मालिक और रेस्टोरेंट के मालिक ने बात मानी और मैच नहीं दिखाया. ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

भारत की टीम जीती लेकिन गर्मजोशी नहीं- आप नेता

इसके आगे उन्होंने कहा कि पब्लिक में इस मैच को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखा. मैच कहने को भारत की टीम जीत गई है लेकिन गर्मजोशी नहीं दिख रही. मैच के बाद बीजेपी ने स्क्रिप्ट भी बनाई कि हमारे कैप्टन ने उसके कैप्टन से हाथ नहीं मिलाया. 

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कहीं भी पटाखे नहीं जले. ये दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ. बीजेपी की सरकार को लोगों ने बड़ा संदेश दिया. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget