एक्सप्लोरर

Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 14 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में 14 मार्च से मौसम बदलने के संकेत हैं. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है.

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 6.3 डिग्री अधिक बना हुआ है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के लिए काफी ज्यादा माना जा रहा है.

चंडीगढ़ में छाए हुए हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं. अरब सागर की ओर से आने वाली नमी भरी हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं. इसके साथ ही एक मौसमीय ट्रफ बिहार से ओडिशा, नागालैंड और असम तक फैली हुई है और एक चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है.

इन्हीं कारणों से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से चल रहा धूल भरा मौसम भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. पहले पश्चिमी हवाएं तेज गति से धूल लेकर आ रही थीं, जो पंजाब सहित उत्तर भारत में ठहर गई थीं. अब हवाओं की गति कम होने से धूल जम गई है और मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

15 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

राजस्थान सीमा से लगे फाजिल्का (अबोहर) में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा पटियाला में 33.0 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

वहीं अमृतसर और सलेरा में 31.8 डिग्री, भाखड़ा बांध में 31.7 डिग्री, मोहाली और केवीके पठानकोट में 31.4 डिग्री तथा फिरोजपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा रोपड़ में 30.8 डिग्री, थीन बांध में 30.9 डिग्री, होशियारपुर में 30.4 डिग्री और बल्लोवाल सौंखारी में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

3 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रह सकता है, लेकिन 14, 15 और 16 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget