एक्सप्लोरर

Chandigarh Snatching Case: चंडीगढ़ में स्नेचर्स का आतंक, पांच महीने में छीना-झपटी की 61 वारदातें, पुलिस केवल 11 में सफलता

Chandigarh News: ज्यादातर वारदातों में बाइक सवार बदमाश पैदल चलने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनसे मोबाइल फोन और बटुआ छीनकर रफूचक्कर हो जाते हैं.

Chandigarh Crime News: पंजाब (Punjab) के आलीशान शहर चंडीगढ़ (Chandigarh) में झपटमार बदमाशों (Snatchers) का आतंक सताने लगा है. आए दिन लोगों के साथ छीना-झपटी (Snatching) की वारदातें हो रही हैं और पुलिस (Police) को इन मामलों में कोई खास सफलता नहीं मिल पा रही है. ज्यादातर मामलों में झपटमार बदमाश लोगों के मोबाइल फोन और पर्स पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो जा रहें हैं. 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पिछले पांच महीनों में झपटमारी की 61 वारदातों को अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस को महज 11 मामलों में सफलता मिली. ज्यादातर वारदातों में बदमाश पुलिस को चकमा देने में सफल दिखे. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में झपटमारी की आठ, फरवरी में 17, मार्च में 12, अप्रैल में आठ और मई में 16 वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया. ज्यादातर वारदातें बाइक सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दी गईं.

सीसीटीवी कैमरों से भी नहीं मिल पा रही मदद

पुलिस में दर्ज मामलों के मुताबिक, झपटमारों के शिकार ज्यादातर पैदल चलने वाले लोग बने, जिनके पर्स और मोबाइल फोन बदमाशों ने छीन लिए. कुछ मामलों में बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आए लेकिन पुलिस उनकी पहचान नहीं कर पाई. पुलिस रिकॉर्ड यह भी बताता है कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पुलिस डिवीजन के रिहायशी इलाकों में झपटमारी के ज्यादातर मामले दर्ज किए गए. हाल में मलोया की ईडब्ल्यूएस कालोनी के पास राकेश कुमार नाम के शख्स से बदमाशों ने उस वक्त पर्स छीन लिया था जब अपने घर लौट रहा था.

यह भी पढ़ें- Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लेगा बड़ा फैसला

नए बदमाश बना रहे लोगों को निशाना- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, ''छीना-झपटी की वारदातें चिंता का विषय हैं. हम आदतन अपराधियों पर नजर बनाए हुए हैं जो पहले भी झपटमारी की वारदातों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. हमारी जांच में पता चला है कि वर्तमान में शहर में झपटमारों का कोई कोई संगठित गिरोह नहीं चल रहा है लेकिन जिन बदमाशों को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, वे भी लोगों को निशाना बना रहे हैं. हम कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम Bhagwant Mann का एलान- Sidhu Moose Wala के नाम पर बनेगा कैंसर अस्पताल और स्पोर्ट्स स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget