एक्सप्लोरर

Punjab: केंद्र ने पंजाब में मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ की, मोहल्ला क्लीनिक को सराहा

Chandigarh: भारत सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कई पहल करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की है.

Punjab News: भारत सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की है. रविवार को एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई. भारत सरकार विभिन्न विधियों के माध्यम से राज्यों में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी करती है. सबसे महत्वपूर्ण विधी हर साल किए जाने वाले कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) है. सीआरएम के तहत सरकारी अधिकारियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, विकास भागीदारों के प्रतिनिधि और नागरिक समाज संगठनों की एक टीम विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दौरा करती है.

टीम ने जाहिर की संतुष्टि

सीआरएम का उद्देश्य लोगों के नजरिए से लागू प्रगामों का मूल्यांकन करना है. इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के मुताबिक, डिप्टी डायरेक्टर आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय डॉ ए रघु के नेतृत्व में 16 सदस्यों वाली 15वीं आम समीक्षा मिशन टीम ने 4-11 नवंबर तक राज्य का दौरा किया. इसके दौरान टीम ने फिरोजपुर और रोपड़ जिलों का दौरा किया. राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहलों (आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक) पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम ने राज्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संस्थागत प्रसव काफी अच्छा है. साथ ही सभी संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को आहार प्रदान किया जा रहा है.

ये भी सुविधाएं मुहैया
इसके साथ अधिकांश महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से जी.एस.वाई. का भुगतान भी किया गया है. इसी तरह ज्यातर स्वास्थ्य संस्थाओं में परिवार नियोजन संबंधी सामग्री भी उपलब्ध थी. जिला अस्पतालों में फैमिली पार्टिसिपेटरी केयर का अभ्यास किया जा रहा है. जिला अस्पतालों में ब्रैस्ट फीडिंग कॉर्नर स्थापित किए गए हैं. ए.डब्ल्यू.सीज और सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में आर.बी.एस.के. स्क्रीनिंग करवाई जा रही है और बच्चों को मुफ़्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं.

नैपकिन मुहैया करवाई जाती है
यह भी देखा गया कि टीकाकरण सेवाएं आऊटरीच कैंप्स (ममता दिवस) के द्वारा और एस.सी-एच.डब्ल्यू.सी. स्तर तक सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर उपलब्ध हैं. आशा वर्करों द्वारा माताओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए सैशन साईटों पर ले जाया जाता है. ज्यादातर माताएं टीकाकरण सेवाओं संबंधी जानकारी से अवगत हैं. राज्य में उमंग क्लीनिक कार्यशील हैं और एस.सी-एच.डब्ल्यू.सी और ए.डब्ल्यू.सी. में सैनेटरी नैपकिन मुहैया करवाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Amritsar News: 'हथियार रखने वालों के लाइसेंस की होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो...' नए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget