एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Expansion: जानें- कौन हैं बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां, जिन्हें भगवंत मान सरकार में मिलेगी कैबिनेट बर्थ

Punjab Cabinet Expansion: डीएसपी रह चुके करतारपुर हलके से विधायक बलकार सिंह और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को मात देने वाले गुरमीत सिंह खुडियां को आज कैबिनेट मंत्री बनाया जाना है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के कैबिनेट में एक बार फिर विस्तार करने जा रहे है. आज पंजाब कैबिनेट में 2 नए चेहरों का शामिल किया जाएगा. जालंधर जिले के करतारपुर हलके से आप विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां पंजाब सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे. आपको बता दें कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए शपथ ग्रहण समारोह के लिए सीएम मान द्वारा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से समय मांगा गया है. 

डीएसपी रह चुके विधायक बलकार सिंह
आप सरकार में करतारपुर हलके से विधायक बलकार सिंह को आज कैबिनट मंत्री बनाया जाना है. आपको बता दें कि बलकार सिंह सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता चौधरी जगजीत सिंह के बेटे चौधरी सुरिंदर सिंह को 4,574 मतों से हराया था. बलकार सिंह जालंधर में पुलिस उपायुक्त रह चुके है. 32 साल तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं देने के बाद बलकार सिंह राजनीति में आए थे. वे करतारपुर से डीएसपी भी रहे. वे जून 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे.  

पूर्व सीएम बादल को गुरमीत सिंह खुडियां ने दी थी मात
लंबी से विधायक  गुरमीत सिंह खुडियां ने 2022 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी. गुरमीत सिंह खुडियां पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुडियां के पुत्र हैं. 60 वर्षीय  खुडियां आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस में शामिल थे. उन्होंने 5 बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके ही क्षेत्र में 11,396 मतों से मात दी थी. खुडियां को 66,313 तो बादल को 54,917 मत मिले थे. यानि वो पूर्व सीएम बादल से 8 प्रतिशत अधिक मत ले गए थे. 

आप सरकार में बनाए जा सकते है 18 मंत्री
आपको बता दें कि पंजाब सरकार में सीएम भगवंत मान समेत इस समय 15 मंत्री है. जबकि 3 मंत्रियों की जगह खाली है. दो मंत्रियों को आज शपथ दिला दी जाएगी. जबकि 2 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह देने के बाद भी एक कैबिनेट मंत्री की जगह बची रहेगी. मान सरकार के मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana News: सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के काफिले की कार से टकराई बस, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget