एक्सप्लोरर

पंजाब उपचुनाव में AAP का चला झाड़ू, इन सीटों पर मिली जीत, जानें कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?

Punjab By-election Results 2024: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है. कांग्रेस को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है.

Punjab By Election Result 2024: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर कब्जा जमाया है. एक सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है. डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, और गिद्दड़बाहा सीट आप के खाते में गयी है. बरनाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है. विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को तगड़ा झटका लगा है.

गिद्दड़बाहा में राजा वडिंग की पत्नी अमृता को हार का सामना करना पड़ा है. डेरा बाबा नानक सीट पर भी कांग्रेस को आप से शिकस्त हुई है. डेरा बाबा नानक में सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर का मुकाबला आप प्रत्याशी गुरदीप सिंह रंधावा से था.

गुरदीप सिंह रंधावा ने जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोटों से हरा दिया. अमृता वडिंग को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने 21801 वोटों से शिकस्त दी. डिंपी ढिल्लों उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. चब्बेवाल विधानसभा सीट पर भी आम आदमी पार्टी का जादू चला है.

उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का चला जादू

आप प्रत्याशी इशांक चब्बेवाल ने 28690 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कुमार को पटखनी दी. बरनाला में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के हरदीप सिंह धालीवाल को 2147 वोटों से हरा दिया. गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर के सांसद चुने जाने से पहले बरनाला का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते थे. विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मंत्री हरजोत बैंस की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर जनता ने मोहर लगाई है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के मुद्दे अलग अलग होते हैं. विधानसभा में राज्य के मुद्दे और सरकार का कामकाज देखा जाता है. उपचुनाव ने आम आदमी पार्टी के कामकाज में जनता का विश्वास जताया है. 

ये भी पढ़ें-

पंजाब उपचुनाव में 3 सीटें जीती AAP, अरविंद केजरीवाल बोले- 'हमने वो किया जिसकी उम्मीद...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget