एक्सप्लोरर

Punjab: बीजेपी के इन तीन सिख नेताओं को मिले धमकी भरे पत्र, ‘गद्दार’ बताते हुए क्या-क्या लिखा?

Punjab News: पंजाब बीजेपी के तीन सिख नेताओं को पत्र भेजकर कनाडा और पाकिस्तान में हुई कई हत्याओं का बदला लेने की धमकी दी गई है. पत्र में सिख नेताओं को गद्दार भी बताया गया है.

Punjab Latest News: सिख समुदाय के तीन बीजेपी नेताओं को चंडीगढ़ स्थित पार्टी के पंजाब कार्यालय में कथित तौर पर धमकी भरे पत्र मिले हैं. इनमें से एक नेता ने यह जानकारी दी है. ये धमकी भरे पत्र बीजेपी नेता- परमिंदर सिंह बराड़, मनजिंदर सिंह सिरसा और तजिंदर सिंह सरन को संबोधित थे. केवल सरन को भेजा गया पत्र खोला गया क्योंकि दो अन्य पत्र भी एक ही स्रोत से आए प्रतीत हुए. सरन ने कहा कि उन्हें संबोधित पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा गया था और एक जुलाई को पार्टी कार्यालय में प्राप्त हुआ.

बीजेपी नेता तजिंदर सिंह सरन ने आगे कहा कि पत्र में पाउडर का एक पैकेट भी था और उन्हें संदेह है कि यह ‘खतरनाक’ हो सकता है. बीजेपी कार्यालय में बराड़ और सिरसा के नाम से अलग-अलग पत्र भी प्राप्त हुए. हालांकि, इन दोनों पत्रों को नहीं खोला गया. सरन ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की कार्रवाई के लिए तीनों पत्र सौंप दिए हैं. पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. पंजाबी में हस्तलिखित पत्र में तीनों नेताओं को ‘गद्दार’ कहा गया है.

हत्या का बदला लेने की मिली धमकी
बीजेपी की पंजाब इकाई में महासचिव बराड़ और सरन पर सिख धर्म में ‘हस्तक्षेप’ करने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के इशारे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है. पत्र में कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिरसा आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं और उन्हें सबक सिखाया जाएगा. पत्र में ‘कनाडा और पाकिस्तान में कई भाइयों की हत्या’ का बदला लेने की भी धमकी दी गई है.

पत्र में पिछले साल कनाडा में मारे गये खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले में शामिल और पिछले साल मारे गये खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह और पिछले साल पाकिस्तान में मारे गये आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवार के नामों का उल्लेख किया गया है.

यह भी पढ़ें: Jalandhar West Bypoll 2024: जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग आज, CM भगवंत मान का होगा 'लिटमस टेस्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget