एक्सप्लोरर

Jalandhar West Bypoll 2024: जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग आज, CM भगवंत मान का होगा 'लिटमस टेस्ट'

Jalandhar West By-Election 2024: पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट शीतल अंगुरल के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी, जिसपर बुधवार को मतदान होना है. यहां बीजेपी, कांग्रेस और आप में कड़ी टक्कर है.

Punjab Jalandhar West By-Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) रिजल्ट के बाद अब सभी की नजरें जालंधर पश्चिम (Jalandhar West) विधानसभा सीट पर टिकी हैं, जहां आज (10 जुलाई) उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. य़ह चुनाव सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के लिए लिटमस टेस्ट की तरह होगा क्योंकि आप लोकसभा चुनाव में केवल तीन सीट ही जीत पाई है.

इस सीट पर चुनाव आप विधायक शीतल अंगुरल (Sheetal Angural) के इस्तीफे के बाद हो रही है. जालंधर पश्चिम सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी औऱ आप के बीच है. 

जालंधर पश्चिम सीट पर आज 1.72 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. सत्तारूढ़ आप ने मोहिंदर भगत को प्रत्याशी बनाया है जो कि पूर्व बीजेपी विधायक भगत चुन्नी लाल के बेटे हैं. भगत ने पिछले साल बीजेपी छोड़कर आप ज्वाइन कर ली थी. भगत 2017 और 2022 में भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. 

बसपा प्रत्याशी को समर्थन दे रही SAD
कांग्रेस ने सुरिंदर कौर पर भरोसा जताया है जो कि पहले पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और पांच बार की नगर निगम पार्षद रही हैं. वह दलित समुदाय से आती हैं जबकि बीजेपी ने शीतल अंगुरल को टिकट दिया है जिन्होंने मार्च में आप छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी. शीतल अंगुरल 2022 में विधानसभा चुनाव जीता था.

शिरोमणि अकाली दल ने सुरजीत कौर को उपचुनाव में खड़ा किया था लेकिन बाद में सुखबीर बादल के नेतृत्व वाली पार्टी ने उनसे समर्थन वापस ले लिया. हालांकि अकाली दल ने बसपा प्रत्याशी बिंदर कुमार को उपचुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है. 

181 पोलिंग स्टेशन पर होगी वेबकास्टिंग
यह विधानसभा चुनाव भगवत मान के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आप हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में केवल 3 सीट ही जीत पाई है. भगवंत मान ने पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार और रोड शो भी किया है. उन्होंने काम के लिए वोट मांगा है. यहां तक कि उन्होंने जालंधर में एक घर भी किराए पर ले रखा और अपने परिवार के साथ यहां रह रहे हैं और उन्होंने कहा था कि वह चुनाव के नतीजे के बाद भी यह घर रखेंगे. 181 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और 100 प्रतिशत लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने जाना जानलेवा हमले में घायल शिवसेना नेता का हाल, कांग्रेस ने कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget