एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में 'आप' सरकार ने पूरा किया फ्री बिजली का वादा, कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने उठाए ये सवाल

Punjab: पंजाब में फ्री बिजली के वादे को सरकार ने पूरा कर दिया है. अब इस पर कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई तक इंतजार क्यों करें.

Punjab Congress Questions Free Electricity: पंजाब में आज आम आदमी पार्टी सरकार के एक महीने पूरे होने के साथ 300 यूनिट फ्री बिजली को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. आगामी 1 जुलाई से सरकार उपभोक्ताओं को ये राहत देने वाली है. अब सरकार के इस कदम पर राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है.

इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि मैं भगवंत मान का 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अपने वादे को पूरा करने के लिए स्वागत करता हूं, लेकिन 1 जुलाई तक इंतजार क्यों करें? क्या वित्तीय प्रबंधन की कोई समस्या है? साथ ही उन्होंने पूछा है कि कृपया स्पष्ट करें कि अगर किसी की मीटर रीडिंग 301 यूनिट है, तो क्या उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जाएगा? क्या ट्यूबवेल सब्सिडी को खत्म करने के लिए कोई भी कदम उठाया है?

1 जुलाई से मिलेगा फायदा

बता दें कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने जनता से किए अपने वादों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी के तहत राज्य में मान सरकार ने मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है. दरअसल पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 1 जुलाई से घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज कार्यालय में एक महीना भी पूरा कर लिया है.

Petrol Diesel Price Today: लगातार 10 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, यहां जानिए- दिल्ली से एमपी तक Fuel के क्या हैं ताजा रेट

चुनाव के दौरान किया था वादा

ज्ञात हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक वादा हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना भी था. वादा करते हुए आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने पूरे पंजाब के लोगों से संपर्क किया और पाया कि वे बिजली की लागत से "बहुत नाखुश" हैं. उन्होंने कहा था, "पंजाब अतिरिक्त बिजली पैदा करता है, लेकिन घंटों बिजली कटौती करता है. इसके अलावा, कई लोगों को बढ़े हुए बिल मिलते हैं."

Punjab: पंजाब में फ्री बिजली को लेकर 'आप' सरकार आज कर सकती है बड़ा एलान, जानें- कितना पैसा होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget