एक्सप्लोरर

Punjab: भारी बारिश के बीच बठिंडा में नाले में गिरी बस, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Bathinda Bus Accident: बठिंडा के सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे विधायक जगरूप सिंह गिल ने कहा है कि बहुत ही दुखद हादसा हुआ है. घायलों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है.

Punjab Bus Accident: पंजाब में हो रही भारी बारिश के बीच यात्रियों से भरी एक बस नाले में गिर गई. ये हादसा बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव का है. इसमें अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार (27 दिसंबर) को एक प्राइवेट बस एक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ फुट नीचे नाले में गिर गई, जिससे 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब बस तलवंडी साबो से बठिंडा जा रही थी.

आप विधायक जगरूप सिंह गिल ने घटना पर जताया दुख

बठिंडा के सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे आप विधायक जगरूप सिंह गिल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''बेहद ही दुखद घटना घटी, इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य की अस्पताल में जान चली गई. 21 घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 3 ने दम तोड़ दिया. मृतकों और घायलों की आर्थिक सहायता के लिए सरकार से अनुरोध किया गया है''.

स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन का बचाव अभियान

बस हादसे के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया. एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, ''लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद करने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.'' उन्होंने ये भी बताया कि इलाके में मौसम खराब था.

ये भी पढ़ें:

पंजाब के इस नेता का गजब कारनामा, एक दिन में 3 बार बदली पार्टी, पहले AAP फिर कांग्रेस और अंत में...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget