एक्सप्लोरर

Punjab News: विधानसभा का स्पेशल सत्र सोमवार से, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पास होगा प्रस्ताव

Punjab News: पंजाब विधानसभा का स्पेशल सत्र तीन कृषि कानूनों के विरोध में बुलाया गया है. इस सत्र में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के खिलाफ भी चर्चा होगी.

Punjab News: पंजाब विधानसभा का सत्र 8 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. सोमवार से शुरू होने जा रहे इस सत्र में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के खिलाफ प्रस्ताव पास किया जाएगा. इसके साथ ही बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ भी विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा. पंजाब सरकार की ओर से पहले ही विधानसभा के स्पेशल सत्र के बारे में जानकारी मुहैया करवा दी गई थी.

पंजाब विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे विशेष सत्र में हालांकि थोड़ा बदलाव किया गया है. विशेष सत्र के लिए पहले एक दिन का समय रखा गया था जिसे अब बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से पिछले साल लागू किए गए तीन कृषि कानून और केंद्र द्वारा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाना सदन में चर्चा का मुद्दा है.

इन दोनों मुद्दों को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से पिछले महीने सभी दलों की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि हम केंद्र सरकार को तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए 7 नवंबर का समय दे रहे हैं.

प्रस्ताव पास होना इसलिए तय

चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले ही साफ कर दिया था कि तीन कृषि कानून पंजाब में लागू नहीं होंगे. पंजाब विधानसभा में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पास होना तय माना जा रहा है. पंजाब के तमाम दल इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ खड़े हैं.

केंद्र सरकार ने पिछले महीने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया था. केंद्र सरकार के इस फैसले का पंजाब में जमकर विरोध हो रहा है. विधानसभा में केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ भी प्रस्ताव पास होना तय है.

Punjab Petrol-Diesel Price: पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, जानें कीमतों में हुई कितनी कटौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget