एक्सप्लोरर

Haryana School: हरियाणा के अस्‍थायी मान्‍यता प्राप्‍त स्कूलों के लिए हाई कोर्ट का फरमान, छात्रों के एडमिशन की नहीं अनुमति

हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट ने साल 2003 से पहले स्थापित स्कूलों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों को प्रवेश देने के लिए अस्थायी मान्यता प्रदान की है.

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हरियाणा में साल 2003 से पहले बने स्कूलों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों को प्रवेश देने के लिए अस्थायी मान्यता प्रदान की. जस्टिस सुधीर मित्तल ने ये आदेश हरियाणा स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. वहीं इससे पहले राज्य सरकार द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे. 

स्कूल एसोसिएशन ने 24 जनवरी, 2022 के मेमो को चुनौती दी थी, जिसके तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के सभी डीसी को निर्देश जारी किया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि अस्थायी मान्यता वाले स्कूलों को 2022-2023 शैक्षणिक सत्र में छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं है.राज्य सरकार ने यह आदेश तब दिया क्योंकि स्कूलों को स्थायी मान्यता नहीं मिली थी और इसके बजाय उनकी अस्थायी मान्यता हर साल बढ़ाई जा रही थी.

हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 को बनाया और लागू किया गया था. याचिकाकर्ता के वकील के अनुसार साल 2003 से पहले कुछ वर्गों के लिए स्टॉप गैप उपाय के रूप में अस्थायी मान्यता दी गई थी. वकील ने अदालत को बाताया कि अस्थायी और स्थायी मान्यता देने के मानदंड समान थे और इस प्रकार अस्थायी मान्यता देने का मतलब है कि उन्होंने सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा किया.

Haryana News: नूंह में सीवेज प्लांट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत, प्लांट इंजीनियर पर मामला दर्ज

हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम 2003 के लागू होने के बाद इन स्कूलों को स्थायी मान्यता नहीं मिल सकी क्योंकि वे भूमि के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं और वे इस स्तर पर ऐसा नहीं कर सकते हैं. सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के वकील ने माना  कि साल 2003 से पहले की अस्थायी और स्थायी मान्यता प्रदान करने के मानदंड समान थे. अस्थायी मान्यता वाले याचिकाकर्ता संघ के सदस्यों को आगामी सत्र के लिए छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी जाएगी और इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget