एक्सप्लोरर

Punjab: MLA हरमीत पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर हाईवोल्टेज ड्रामा, AAP ने कहा- 'ऐसे मामलों में पार्टी किसी...'

Punjab News: APP MLA हरमीत पठानमाजरा पर महिला की शिकायत के बाद रेप का केस दर्ज हुआ. अब पंजाब AAP ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि पार्टी ऐसे मामलों में किसी क साथ नहीं देगी.

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की कोशिश में बड़ा ड्रामा सामने आया है. जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था. पुलिस जब उन्हें पकड़ने पहुंची तो कथित तौर पर वे फरार हो गए और हरियाणा के करनाल में गिरफ्तारी से बचने के लिए हवाई फायरिंग तक की.

इस दौरान पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर घायल करने का आरोप भी लगा है. अब पंजाब और हरियाणा की पुलिस मिलकर उनकी तलाश कर रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के तरफ से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है. 

ऐसे मामलों में पार्टी किसी का साथ नहीं देगी- AAP

AAP नेता बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी ऐसे मामलों में किसी का साथ नहीं देगी. उन्होंने कहा, "एक महिला ने हरमीत पठानमाजरा के खिलाफ शिकायत की है. उनके साथ वे रिलेशनशिप में थे. गुरुद्वारे में शादी कराई थी. उसके बाद वे विधायक बने."

उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में शादीशुदा होने का जिक्र किया है. अगस्त महीने के अंत में उस महिला से फिर संपर्क किया. ऐसे मामलों में पार्टी किसी का साथ नहीं देगी. जब उन्हें पता चला कि पुलिस उनके उपर कार्रवाई कर सकती है, उस महिला ने पुलिस में शिकायत की है.

गिरफ्तारी से पहले MLA का पलटवार!

FIR दर्ज होने के बाद विधायक पठानमाजरा ने फेसबुक लाइव कर अपनी ही पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली से बैठा AAP का केंद्रीय नेतृत्व "पंजाब पर अवैध शासन" कर रहा है. साथ ही अन्य विधायकों से उनके समर्थन में खड़े होने की अपील की.

पठानमाजरा ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और बीजेपी सरकारों में केंद्रीय नेतृत्व इतना हस्तक्षेप नहीं करता था जितना आम आदमी पार्टी में किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

महिला की शिकायत और पार्टी का रुख

महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे रिश्ते बनाए और फिर गुरुद्वारे में शादी भी की. बाद में यह खुलासा हुआ कि विधायक पहले से शादीशुदा थे. महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से लगातार उसका यौन शोषण किया गया, धमकियां दी गईं और अश्लील सामग्री भी भेजी गई. शिकायत पर रेप की FIR दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget