एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही पार्टी में हुआ था शामिल, चार घायल

Punjab Crime: पंजाब में पुलिस ने बताया कि अमृतसर में दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Punjab Crime News: पंजाब में अमृतसर के अजनाला में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हमलावर अजनाला के लखुवाल गांव में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. अजनाला थाने के प्रभारी निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जब कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे, उस दौरान यह घटना हुई.

बलबीर सिंह ने बताया कि बताया कि दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान बाद में दीपिंदर सिंह उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई. दीपू हाल ही में आप में शामिल हुआ था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए. एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है.

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पंजाब की 13 सीट के साथ ही चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है. 24,451 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. करीब 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. राज्य में कुल 2,14,61,741 पात्र मतदाता हैं, जिनमें 1,12,86,727 पुरुष और 1.01,74,241 महिलाएं हैं. थर्ड जेंडर के 773 मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,58,718 है. वहीं, 1.614 एनआरआई वोटर भी हैं.

पंजाब में इस बार लड़ाई चौतरफा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. प्रमुख चेहरों में चार बार सांसद रहीं परनीत कौर पटियाला सीट से बीजेपी के टिकट पर और एसएडी की तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से अपनी किस्मत आजमा रही हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य में 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. पंजाब में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget