एक्सप्लोरर

Patiala News: 10वीं की छात्रा एक दिन के लिए बनी डिप्टी कमिश्नर, फिल्म 'नायक' की तरह ली बैठक

Punjab News: डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को हर महीने उनकी रुचि के विभागों से जोड़ा जाएगा.

Patiala Deputy Commissioner: पंजाब के सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा को आज मंगलवार (27 दिसंबर) को एक दिन के लिए पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसे लेकर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि जो बच्चे भविष्य में आईएएस अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर बनना चाहते हैं, उन्हें हर महीने अपने रोल मॉडल से मिलने का मौका दिया जाएगा ताकि उन्हें कुछ एक्सपोजर मिल सके. वहीं एक दिन के लिए जिले की डिप्टी कमिश्नर बनीं गवर्नमेंट स्मार्ट मॉडल टाउन स्कूल की छात्रा महफूजा ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक भी की.

छात्रा के पिता ने पंजाब सरकार का जताया आभार

पटियाला की एक दिन की डिप्टी कमिश्नर महफूजा ने विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक शासकीय कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया. वहीं इंदरपुरा निवासी महफूजा के पिता माखन खान ने डीसी पटियाला समेत मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार का आभार जताया है. डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को हर महीने उनकी रुचि के विभागों से जोड़ा जाएगा. इससे सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और वह अपने सपनों को साकार कर पाएंगे.

इंस्पायर लीडरशिप कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए इंस्पायर लीडरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस दौरान डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने इंस्पायर लीडरशिप कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है.

महफूजा ने कमिश्नर व एसएसपी पहुंच प्रक्रिया को समझा

सिविल सेवा परीक्षा पास करने की एक नई पहल की गई है जिसके तहत जिले के स्कूलों से हर महीने चयनित छात्र जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं वहां के अधिकारियों के साथ एक दिन बिताएं ताकि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके. इसी क्रम में आज मंगलवार को छात्रा महफूजा कमिश्नर व एसएसपी पहुंची और उन्होंने दोनों पदों की प्रक्रिया को समझा.

Punjab News: पंजाब में किसान आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग, पीएसईबी के चेयरमैन ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget