एक्सप्लोरर

Punjab News: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, हॉस्पिटल ने जारी किया अपडेट

Punjab News: प्रकाश सिंह बादल बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हॉस्पिटल ने प्रकाश सिंह बादल का हेल्थ अपडेट जारी किया है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एडमिट करवाया गया. हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया है कि 94 साल के प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) की हालत स्थिर बनी हुई है. बुधवार को प्रकाश सिंह बादल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी.

डीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप शर्मा ने कहा कि बादल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. शर्मा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर पूरी नज़र बनाकर रखी जा रही है. 

अस्पताल के कोविड खंड के प्रभारी राजेश महाजन ने कहा कि बादल की रैपिड एंटीजन जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है. उन्होंने बताया कि बादल को एक निजी वार्ड में भर्ती किया गया है और पूर्ण आकलन के लिए उनकी सभी आवश्यक जांच की गई हैं.

सुखबीर बादल ने भी दिया अपडेट

बादल के बेटे और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अस्पताल पहुंच और वीडियो कॉल के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. सुखबीर ने कहा, ''बादल साहिब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए डीएमसीएच लुधियाना गया. वीडियो कॉल पर उनसे बातचीत की. मेरे पास उनके शुभचिंतकों के फोन की बाढ़ आ गई. वह ठीक हो रहे हैं, आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.''

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब की सियासत के सबसे बड़े नेता हैं. पांच बार प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सीएम रह चुके हैं. प्रकाश सिंह बादल का इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना तय नहीं है. हालांकि प्रकाश सिंह बादल ने पिछले एक महीने से शिरोमणि अकाली दल के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया है.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी विपक्ष के निशाने पर आए, इसलिए हो रही है इस्तीफे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget