एक्सप्लोरर

Punjab: पटियाला में पुलिसवाले की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग पर बरसाएं डंडे, सुखबीर बादल बोले- ‘वर्दी की आड़ में अत्याचार’..

Patiala News: पटियाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग को पिटाई हुई दिखाई दे रहा है. आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Punjab News: पंजाब के पटियाला से एक पुलिसवाले की क्रूरता का मामला सामने आया है. पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो पटियाला रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी बुजुर्ग को डंडे से मार रहा है, आसपास के लोग बुजुर्ग को बचाने आए उसके बाद भी पुलिसकर्मी बुजुर्ग को मारता दिखाई दिया.   

आखिर क्यों बुजुर्ग को मारने लगा पुलिसकर्मी
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए पिटने लग जाता है. क्योंकि उसने पुलिसकर्मी को अपने पास धूम्रपान करने से मना कर दिया था. जिसको लेकर पुलिसकर्मी गुस्सा हो गया और बुजुर्ग को डंडे से पिटने लगा. आरोपी पुलिसकर्मी का नाम श्यामलाल बताया जा रहा है. जो शहर के अनाज मंडी पुलिस स्टेशन में तैनात है. वहीं बुजुर्ग की पहचान राजगढ़ गांव के बलवीर सिंह के रूप में हुई है. जो अब पटियाला शहर के आनंद नगर बी में रहते हैं.

सुखबीर बादल की भी वायरल वीडियो पर आई प्रतिक्रिया
शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल की भी वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पटियाला से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी एक सिख बुजुर्ग की सिर्फ इसलिए पिटाई कर रहा है क्योंकि उसने पुलिसकर्मी को अपने पास धूम्रपान करने से रोका था. मैं मांग करता हूं कि इस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई भी वर्दी की आड़ में आम लोगों पर अत्याचार करने की गलती न करे.

पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वहीं शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पटियाला से परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक बुजुर्ग सिख की सिर्फ इसलिए पिटाई करते देखा जा सकता है क्योंकि उसने उसे अपने पास धूम्रपान करने से रोकने के लिए कहा था. मैं ऐसे अपराधी के खिलाफ अनुकरणीय सजा के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं.

यह भी पढ़ें: Punjab में AAP सुप्रीमो केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन की सरकार मूर्ख बनाने का जुमला’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget