एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में मनचलों की खैर नहीं, स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस की होगी तैनाती

Gurugram News: गुरुग्राम में अपराधियों और मनचलों पर लगाम कसने के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज व इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है.

Haryana News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के कस्बा सोहना में स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है. सोहना कस्बे में लगातार शरारती युवकों द्वारा छात्रों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है. देर रात भी पुलिस सोहना कस्बे के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में तैनात रही. 

सोहना कस्बे में मनचलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस तैनात
गुरुग्राम के सोहना कस्बे में लड़कियों के स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट की छुट्टी के समय कुछ मोटरसाइकिल सवाल युवक पहुंच जाते और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते  है. इन घटनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए लड़कियों के स्कूल,  कॉलेज और इंस्टीट्यूट के बाहर पुलिस तैनात कर दी ताकि कोई भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ ना कर सके और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पुलिस पकड़ सके. इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया शुक्रवार को भी पुलिस भीड़भाड़ वालों इलाकों में देर रात मुस्तैद नजर आई. इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी हटाया ताकि ज्यादा भीड़भाड़ ना हो सके. 

छेड़छाड़ की वारदातों के बाद पुलिस की गई तैनात
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचनाओं मिल रही थी कि कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों के स्कूल,  कॉलेज इंस्टीट्यूट के बाहर खड़े हो जाते हैं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देते हैं. इसी के मध्यनजर पुलिस ने लड़कियों के स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी और लगातार प्रतिदिन पुलिस वहां तैनात रहेगी. इसके अलावा कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाके में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है. बाजार में अवैध रूप से किए गए कब्जे को भी पुलिस ने हटवाया है. इसके साथ-साथ पुलिस को जो सूचना मिल रही थी कि कुछ मोटरसाइकिल स्कूटी सवार लड़के बहुत ज्यादा संख्या में घूम रहे हैं पुलिस ने उनकी चेकिंग कर उनके चालान भी काटे हैं. इसी कड़ी के आधार पर पुलिस देर रात भी बाजार में तैनात रही. 

एसीपी खुद मौजूद रहे पुलिस पेट्रोलिंग में शामिल
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने यह भी बताया कि खुद एसीपी प्रियांशु दीवान मौके पर पहुंचे पेट्रोलिंग करते रहे. एसीपी प्रियांशु दीवान ने पुलिस टीम के साथ पूरे कस्बे की पेट्रोलिंग की. इसके साथ-साथ प्रियांशु दीवान ने पुलिस टीम की गैस बढ़ा दी और स्कूल और कॉलेज और लड़कियों के इंस्टीट्यूट के बाहर पुलिस कर्मियों की परमानेंट तैनाती कर दी गई. 

असामाजिक तत्वों से पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने यह भी बताया कि लड़कियों के स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के बाहर बिना वजह खड़े होने वाले सामाजिक तत्वों और मनचले लड़कों से पुलिस पूछताछ करेगी और उनके चालान भी काटेगी.

यह भी पढ़ें: Punjab: सुखबीर सिंह बादल ने पाकिस्तान के साथ सीमा को फिर से खोलने की उठाई मांग, बोले- ‘हजारों लोगों ने खो दी अपनी..’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget