एक्सप्लोरर

Punjab Election: पीएम मोदी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख से की मुलाकात, जानें क्यों माना जा रहा है इसे बेहद अहम

Punjab Election: राधा स्वामी ब्यास की पंजाब में पकड़ बेहद मजबूत है. पीएम मोदी और गुरिंदर सिंह ढिल्लों की मुलाकात के राजनीतिक मायने भी हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान की कमान पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने हाथों में ले रही है. सोमवार को पंजाब में पहली रैली करने से पहले पीएम मोदी ने राधास्वामी (Radha Sawami) सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की. पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम मोदी और गुरिंदर सिंह की मुलाकात को बेहद ही अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने राधास्वामी ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की सामाजिक कार्यों के सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'आज दिन में, मुझे राधास्वामी सत्संग ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात का सौभाग्य मिला. आरएसएसबी की सामाजिक कार्यों से जुड़ी पहल सराहनीय हैं.'

प्रधानमंत्री ने बाबा गुरिंदर के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की. पंजाब में राधास्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायी अच्छी खासी तादात में हैं. इसलिए मतदान से एक हफ्ता पहले हुई इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.

इसलिए अहम मानी जा रही है मुलाकात

गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिरोमणि अकाली दल के साथ नजदीकियां भी जगजाहिर हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को फिर से साथ लाने में गुरिंदर सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं. राधा स्वासी ब्यास की ओर से हालांकि राजनीति से दूर रहने का दावा किया जाता रहा है.

लेकिन बावजूद इसके गुरिंदर सिंह की तमाम राजनीतिक नेताओं से मुलाकात होती रहती है. पिछले महीने राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की थी. राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा.

Punjab Election 2022: पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर हुईं बागी, बीजेपी की बैठक में लिया हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget