एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पटियाला में हिंसक झड़प के बाद रातभर लगा रहा कर्फ्यू, हिंदू संगठनों ने आज बुलाया बंद

पटियाला में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने रातभर कर्फ्यू लगा दिया. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है. आज हिंदू संगठनों ने इसे लेकर बंद भी बुलाया है.

Violence In Patiala: पंजाब के पटियाला में शुक्रवार दोपहर ‘‘खालिस्तान विरोधी एक मार्च’’ को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया और तलवारें लहराईं. बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया. हालांकि स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक एक गुट ने एक मार्च निकालने की कोशिश की थी जिसका दूसरे ने विरोध किया था. पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. इसके बाद लोगों ने फाउंटेन चौराहे को जाम कर दिया और नारेबाजी की. वहीं यह झड़प काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब सिंगला के समूह ने पास के आर्य समाज चौक से "खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च" शुरू किया था. अब इस मामले को लेकर आज हिंदू संगठनों ने बंद बुलाया है.

मामले में एक शख्स गिरफ्तार

वहीं एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. झड़प के बाद, स्थानीय प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जिले में कर्फ्यू लगा दिया. कर्फ्यू शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे के बीच लागू रहेगा. इस घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने "शिवसेना (बाल ठाकरे)" नामक एक ग्रुप के "कार्यकारी अध्यक्ष" हरीश सिंगला को बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया.

Success Story: पिता चलाते हैं जज की गाड़ी, बेटी ने सिविल जज की परीक्षा में बाजी मारकर किया कमाल

सीएम मान ने कही ये बात

इस बीच, सीएम भगवंत मान ने घटना पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. सीएम ने कथित तौर पर अधिकारियों से कहा कि वे किसी को भी पंजाब की मेहनत से मिली शांति में खलल न डालने दें. मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया, "घटना में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए."

सीएम मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने डीजीपी से बात की है. क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है. हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति का माहौल पैदा नहीं करने देंगे.’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भाव बहुत महत्वपूर्ण है.

Haryana News: यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाने वाली कांग्रेस से हरियाणा में कुमारी शैलजा नहीं हुईं बर्दाश्त: अनिल विज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget