एक्सप्लोरर

Punjab: पादरी का यशू यशू वाला वीडियो वायरल, महिला को मारा थप्पड़, बदतमीजी के बाद दी ये धमकी 

Padari Bajinder Singh: पंजाब के कपूरथला पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर कथित तौर से यौन उत्पीड़न, पीछा करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं.

Pastor Bajinder Singh News : येशु येशु वाले स्वयंभू पादरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वायरल वीडियो उसके दफ्तर का बताया जा रहा है. पादरी यौन उत्पीड़न का आरोपी है. इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पादरी बजिंदर सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं. 

फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंडीगढ़ स्थित पादरी के दफ्तर में लगे CCTV कैमरे का फरवरी 2025 का है. 
 है. 

सीसीटीवी फुटेज में क्या है?

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में पादरी बजिंदर सबसे पहले अपने दु्तर में बैठा हुआ नजर आता है. उसके सामने कई युवक और महिलाएं बैठी हुई हैं. इनमें से एक महिला के गोद में छोटा बच्चा है. पादरी अचानक में गुस्से में चिल्लाता है. वह अपनी सीट से उठता है और सामने बैठक युवक को एक मोबाइल फेंक कर मारता है. इसके बाद वो अपनी कुर्सी से उठकर युवक को एक बैग से मारता है और फिर थप्पड़ भी मारता है.

म​हिला से भी बदतमीजी से नहीं आया बाज

उसके बाद पादरी अपनी सीट पर आकर बैठ जाता है. फिर वहां बैठी एक महिला की ओर उंगली दिखाकर चिल्लाने लगता है. मेज पर रखी चीज से महिला को महिला को जोर से मारता है. पादरी यह काम एक छोटे बच्चे के सामने करता है. 

पादरी की इस हरकत का महिला विरोध करने उठती है. विरोध करने पर पादरी महिला को भी थप्पड़ मारता है, बदतमीजी करता है. महिला के विरोध करने पर कमरे में बैठे लोग बीच-बचाव करने आते हैं. लोग पादरी को रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन वो पीड़िता के साथ बदतमीजी करना नहीं बंद करता. 

यौन उत्पीड़न का केस दर्ज 

पंजाब के कपूरथला पुलिस को 22 वर्षीय महिला की पादरी के खिलाफ शिकायत की थी. महिला ने बजिंदर सिंह पर कथित तौर से यौन उत्पीड़न, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए हैं. कपूरथला पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदम तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

पादरी ने आरोपों को बताया 'साजिश'

पादरी बजिंदर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है. आरोपी पादरी का कहना है कि एक अन्य पादरी ने उनके खिलाफ 'साजिश' रचा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया था. 

बता दें कि पादरी बजिंदर जालंधर के ताजपुर गांव में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' नाम से एक कार्यक्रम चलाता था. पादरी बजिंदर पर साल 2018 में भी रेप के आरोप लगे थे. इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था. इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों से बताया था कि पादरी भारत से भाग कर नेपाल में छिप गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget