एक्सप्लोरर

पादरी बजिंदर सिंह यौन शोषण के मामले में दोषी करार, 1 अप्रैल को सजा का होगा ऐलान

Pastor Bajinder Singh Found Guilty: स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को 2018 यौन शोषण मामले में दोषी पाया गया है. मोहाली कोर्ट अब एक अप्रैल को सजा का ऐलान करेगा.

Pastor Bajinder Singh Found Guilty: स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने 2018 यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है. मोहाली कोर्ट ने सुनवाई के बाद बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया है. अब सजा का ऐलान एक अप्रैल 2025 को होगा. बजिंदर सिंह अंतिम सुनवाई के लिए 6 और आरोपियों के साथ मोहाली के पॉक्सो कोर्ट में पेश हुए थे. कोर्ट ने 5 अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया, लेकिन बजिंदर सिंह सबूतों के साथ दोषी पाया गया है. 

दरअसल, साल 2018 में जीरकपुर की एक महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पीड़िता का आरोप था कि कथित चमत्कार के जरिए कई बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले बजिंदर सिंह ने उसका यौन शोषण किया. इस शिकायत पर स्वयंभू पादरी समेत सात लोगों पर केस दर्ज हुआ था.

जुलाई 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवाल होने की कोशिश करते समय उन्हें अरेस्ट किया गया था. फिलहाल बजिंदर सिंह जमानत पर बाहर थे.

पीड़िता ने लगाए थे ये आरोप
पुलिस ने जांच के बाद जो चार्जशीट दायर की थी, उसमें बताया गया था कि ताजपुर गांव में पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर की नाबालिग के साथ गलत हरकत की थी. पीड़िता का फोन नंबर लेकर उसे गलत तरीके के मैसेज करते थे और चर्च में अकेले बैठाते थे और गलत काम करते थे. इस मामले में कपूरथला पुलिस ने SIT का गठन कर जांच की थी. 

पहले भी जेल जा चुके हैं बजिंदर सिंह
बजिंदर सिंह की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी उम्र 42 साल है. बजिंदर सिंह के वीडियो में ही यह बताया गया है कि वह 20 साल के थे जब हत्या के केस में फंसे थे और जेल गए थे. जाट परिवार में पले-बढ़े बजिंदर सिंह का जेल के अंदर ही ईसाई धर्म से लगाव बढ़ा. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कथित चमत्कार से लोगों को ठीक करने का दावा किया. 

चंडीगढ़ के चर्च में साल 2016 में बजिंदर सिंह ने पहली सभा आयोजित की, जिसमें करीब 100 लोग पहुंचे थे. इसके बाद जालंधर में उन्होंने एक चर्च शुरू किया. आज बजिंदर सिंह के पीछे हजारों लोगों की भीड़ चलती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget