एक्सप्लोरर

Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल को घर का मुखिया मानता था चौटाला परिवार, कई सीटों पर मिलकर लड़ा था चुनाव

हरियाणा में इंडियन नेशनल पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की गहरी दोस्ती रही है. हरियाणा की ईनेलो की कई रैलियों में बादल नजर आए.

Haryana News: पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में देहांत हो गया. पंजाब की सियासत के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले बादल ने अपने राजनीतिक सफर में कई दिग्गज याराने बनाए. उनमें से एक नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का भी है. बादल और चौटाला के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही. इंडियन नेशनल लोकदल की कई रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर भी नजर आए और कई सीटों पर अकाली दल और इनेलो ने मिलकर चुनाव भी लड़ा. 

'बादल हमारे परिवार के मुखिया'

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के करीबी रहे थे. दो दशक पहले देवीलाल के निधन के बाद बाद भी दोनों परिवारों के बीच संबंध और मजबूत हुए. पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी अच्छे संबंध रहे. वहीं जेबीटी भर्ती घोटाले में चौटाला के जेल जाने के बाद भी बादल परिवार ने चौटाला परिवार का हमेशा साथ दिया. इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने तो एक बार एक रैली के दौरान कहा भी था कि बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया है जो निर्णय वे लेंगे हमे मंजूर होगा.

परिवार को टूटने से बचाने की कोशिश

जिस समय चौटाला परिवार में फूट पड़ी थी. दोनों अजय चौटाला इनेलो से अलग होकर जजपा बना रहे थे, उस समय बादल परिवार ने दोनों भाईयों के परिवारों को एक रखने का प्रयास किया. हालांकि दोनों परिवार अलग-अलग हो गए, लेकिन दोनों परिवारों को एक करने में बादल ने कोई कमी नहीं छोड़ी. इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट कर बादल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक, राजनीति के बाबा बोहड, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन के समाचार से मन को गहरा दुख हुआ है. यह हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. बादल साहब शक्ति और प्रेरणा के स्रोत थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. मैं इस दुखद घड़ी में उनके सुपुत्र सुखबीर सिंह बादल और पूरे परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

‘कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति’

वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर पूर्व सीएम बादल के निधन पर दुख जताते हुए लिखा-राजनीति के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सैनानी, मेरे परदादा जी के साथी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब के निधन से हमें गहरा दुःख पहुंचा है. यह कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है. उन्होंने हमेशा हमारे परिवार पर अपना वात्सल्यपूर्ण आशीष बनाए रखा. ईश्वर महान आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें। ॐ शांति !'

यह भी पढ़ें: अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर, लोगों ने एंबुलेंस पर की पुष्पवर्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई की को लेकर प्रदर्शन, आंसू गैस के दागे गोले
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई की को लेकर प्रदर्शन, आंसू गैस के दागे गोले
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget