एक्सप्लोरर

Palwal Agnipath Protest: पलवल में ‘अग्निपथ‘ योजना को लेकर हिंसा, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

Agnipath Protest in Palwal: हरियाणा के पलवल जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. साथ ही फिलहाल के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है.

Agnipath Scheme Protest: केंद्र की सैन्य बलों में अल्प अवधि के लिए भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन हरियाणा के पलवल में गुरुवार को हिंसक हो गया. इस दौरान पथराव और गाड़ियों में आगज़नी की गई. पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया और प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ पलवल में प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया जिसके चलते प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने बताया, “प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ व आगजनी कर सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है.” उन्होंने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवा भी फिलहाल बंद कर दी गई है.

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर का सबसे लंबा स्टील पुल स्थापित, वजन करीब 3200 टन

पलवल के पुलिस अधीक्षक मुकेश मल्होत्रा ने एक बयान में बताया कि घटना में दो एसएचओ (थानेदार) सहित 15 पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पांच सरकारी गाड़ियों को उपद्रवियों ने जलाकर नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त कैंप कार्यालय में भी पथराव कर दिया और कैंप कार्यालय के भीतर दाखिल हो गए और गार्ड कक्ष में आग लगा दी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण करते हुए पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिसमें हल्का लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को खाली कराकर यातायात को सुचारू रूप से चलाया. मल्होत्रा ने बताया कि इस बाबत दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और दो विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दल दबिश दे रहे हैं और मामले से जुड़े एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पलवल के अलावा गुरूग्राम, जींद और रेवाड़ी में भी प्रदर्शन हुए हैं. जींद में प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला भी दहन किया. वहीं इस घटना के बाद फरीदाबाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा ने सभी उपायुक्तों (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए है. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने कहा है कि फरीदाबाद में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘‘अग्निपथ’’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी.

Sidhu Moosewala Murder केस में ऐसा क्या हुआ कि सुबह 4.30 बजे कोर्ट को करनी पड़ी सुनवाई, जानें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget