एक्सप्लोरर

Operation Blue Star Anniversary: स्वर्ण मंदिर में गूंजे खालिस्तानी नारे, भिंडरावाले के पोस्टर देख ज्ञानी हरप्रीत बोले- 'सिखों को इकट्ठा होने...'

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने जो घाव दिए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. ये घाव बहुत गहरे हैं और ये घाव कभी नहीं भरेंगे.

Punjab News: पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर चल रहा अखंड पाठ पूरा हो गया है. इस दौरान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) ने कौम के नाम संदेश भी दिया. इस दौरान भिंडरावाले के पोस्टर हाथ में लिए खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए.  ये देख जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर सभी सिखों को श्री अकाल तख्त साहिब के अंतर्गत इकट्ठा होने की जरूरत है अगर वो इक्ट्ठा हुए तो सरकार को भी झुका सकते है.

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का संदेश

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने जो घाव दिए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, ये घाव बहुत गहरे हैं और ये घाव कभी नहीं भरेंगे. सरकारों से कोई अपेक्षा रखना ठीक नहीं है. हमारे इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें गुरुओं ने कहा है कि शासन करना मूर्खता है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारी शक्ति कम है बल्कि हमारी शक्ति बिखरी हुई है. 1984 के बाद हम आते हैं, झुकते हैं और चले जाते हैं लेकिन आज हमें मतभेदों से दूर होने की जरूरत है.

जत्थेदार ने कहा आज हमारी कई संस्थाएं सरकारी हाथों में चली गई हैं. आज यहां सारा पंथ जमा है, मैं आपसे कहूंगा कि हम सब इकट्ठे हो जाएं, सरकारें हमें न्याय क्यों नहीं देतीं. ज्यादा से ज्यादा प्रचारकों से मेरी गुजारिश है कि कारवां गांवों में जाए. जत्थेदार ने कहा आज हमारी शक्ति के बारे में कई तरह से भविष्यवाणी की जा रही है. हम उन्हें बताएं कि हमारा असली घर श्री अकाल तख्त साहिब है. हम दुआ करेंगे तो यहां सरकार ला सकते हैं. आज हम आर्थिक रूप से पिछड़ रहे हैं.

‘1984 का वर्दांत हमे करता है मजबूत’

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश देते हुए कहा कि 1984 का वर्दांत हमें और मजबूत करता है. 1984 का वर्दांत हमें जितना ज्यादा याद करवाया जाएगा हम उतने ही मजबूत होते जाएंगे. उन्होंने कहा कि ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान मारे गए सिखों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा. आपको बता दें कि स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर आज सुबह से सिख श्रद्धालु इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे. इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में 1984 में हुए ब्लू स्टार ऑपरेशन की तस्वीरें दी. वहीं कुछ शांतिमय ढंग से खालिस्तान की मांग के पोस्टर भी लिए हुए थे. ब्लू स्टार ऑपरेशन का विरोध करने वाले सभी लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है.

पुलिस, कमांडो व अर्ध-सैनिक बल तैनात

स्वर्ण मंदिर के बाहर पुलिस, कमांडो और अर्ध सैनिक बलों की टीमें तैनात की गई है. इसके अलावा  स्वर्ण मंदिर के भी पुलिस सादे कपड़ों में तैनात की गई है. इसके अलावा पंजाब के हर जिले में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. 

यह भी पढ़ें: Operation Blue Star: ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 39वीं बरसी आज, स्वर्ण मंदिर में की जा रही है अरदास, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
लुधियाना: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
Chandigarh: चंडीगढ़ में 15 साल की लड़की ने 10 साल के बच्चे का किया अपहरण, फिर हरिद्वार में मंगवाई भीख
चंडीगढ़ में 15 साल की लड़की ने 10 साल के बच्चे का किया अपहरण, फिर हरिद्वार में मंगवाई भीख
Chhattisgarh News: कई दिनों की बदबू ने खोला राज, रायगढ़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
कई दिनों की बदबू ने खोला राज, रायगढ़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
Punjab: पंजाब में शादी के 5 साल बाद बहू ने खोला राज, दहेज उत्पीड़न मामले में रिटायर्ड SSP समेत 3 पर FIR
पंजाब में शादी के 5 साल बाद बहू ने खोला राज, दहेज उत्पीड़न मामले में रिटायर्ड SSP समेत 3 पर FIR

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
अब इन 3 टीमों के बदले जाएंगे कप्तान, ऋषभ पंत ने खुद छोड़ दी कप्तानी; IPL 2027 से पहले होगा एक्शन
अब इन 3 टीमों के बदले जाएंगे कप्तान, ऋषभ पंत ने खुद छोड़ दी कप्तानी; IPL 2027 से पहले होगा एक्शन
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
Ludhiana News: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
लुधियाना: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
Embed widget