एक्सप्लोरर

Punjab OPS: प्रताप बाजवा ने ओपीएस के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'कर्मचारियों के साथ झूठे...'

Punjab Old Pension Scheme: ओल्ड पेंशन स्कीम के मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा है. प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस (Congres) के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीएम मान पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने के अपने वादे से मुकर गए हैं, इसलिए पीएसएमएसयू के सदस्य पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं. सीएम भगवंत मान को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब वह सरकार बनाने के बाद सीएम के तौर पर पंजाब सचिवालय में दाखिल हुए थे, तो यह वही स्टाफ था, जिसने उनके पक्ष में नारे लगाए थे.

प्रताप सिंह बाजवा ने आगे लिखा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार के कर्मचारियों के साथ झूठे वादे करके उनकी पीठ में छुरा घोंपा है. पिछले साल 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ओपीएस मुद्दे पर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे. सीएम मान और सरकार की ओर से ओपीएस लागू करने की घोषणा के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी".

‘आप सरकार ने आंखें मूंद ली है’

बाजवा ने कहा कि 52 सरकारी विभागों के 50 हजार से अधिक कर्मचारी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के सदस्य हैं, जो पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं. लेकिन, आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी आंखें मूद ली है. पीएसएमएसयू की हड़ताल के कारण पंजाब सरकार के करीब 2 लाख कर्मचारियों के वेतन में भी देरी हुई है. उन्होंने सीएम मान पर कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशान करने का आरोप लगाया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े किए थे सवाल

इससे पहले कांग्रेस नेता ने पंजाब सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों खोले जाने की योजना को लेकर भी घेरा था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पंजाब सरकार अब राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को फिर से खोलने की संभावना तलाशने की योजना बना रही है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 650 करोड़ रुपये की धनराशि रोक दी है. ऐसा लगता है कि एक बेहतर समझ कायम हुई है और सीएम मान अब पीएचसी को फिर से खोलने की योजना बना रही है. हमेशा देर आए दुरुस्त आए. हालांकि, AAP सरकार को यह भी बताना चाहिए कि पीएचसी को आम आदमी क्लिनिक में बदलने के लिए किए गए खर्च के लिए कौन जिम्मेदार होगा.

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Birth Anniversary: प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर भावुक हुए सुखबीर बादल, बोले- ‘एक बेटे के तौर...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget