एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के बुजुर्गों के लिए नया साल लाएगा खुशियां, पेंशन हो जाएगी 3 हजार, सीएम खट्टर का बड़ा एलान

Haryana Old Age Pension News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने के अलावा पेश 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना भी बनाई गई है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दी है. बुजुर्गों को बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन अब 3 हजार रुपये कर दी गई है. इससे पहले बुजुर्गों को 2750 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी. 1 जनवरी, 2024 से हरियाणा में बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. इसके अलावा सीएम खट्टर की तरफ से 80 साल से ऊपर आयु के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए “वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना” बनाई गई है. 25 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीएम खट्टर ने विशेष चर्चा की थी, इस दौरान ये घोषणाएं की गई हैं.

वहीं सीएम खट्टर ने अपनी चर्चा के दौरान बताया कि 80 साल से अधिक के बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से प्रहरी योजना शुरू की गई है. इसके तहत 80 साल से ज्यादा उम्र के जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं. उनकी देखभाल के लिए रेवाड़ी में आश्रम खोला गया है. एक ऐसा ही आश्रम करनाल में निर्माणाधीन है. इसके अलावा  वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के तबत 14 अन्य जिलों में आश्रम खोलने के लिए भूमि की पहचान की गई है.

40 हजार बुजुर्गों ने पेंशन लेने से किया मना

मुख्यमंत्री खट्ट्रर ने विशेष चर्चा कार्यक्रम में खुद खुलासा किया है कि प्रदेश के 40 हजार बुजुर्गों ने पेंशन लेने से मना कर दिया है. इससे सरकार के लगभग 100 करोड़ रुपये बचेंगे. सीएम खट्टर ने कहा कि इस बची हुई राशि को सेवा आश्रमों के निर्माण के लिए दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने उन वरिष्ठ नागरिकों से भी बात की है, जिन्होंने वृद्धावस्था भत्ते का पात्र होते हुए भी पेंशन लेने से इनकार कर दिया.

बता दें कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 60 साल की आयु पूरी होने पर उनकी पेंशन शुरु करने के लिए सहमति लेने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है. इस दौरान करीब 40 हजार बुजुर्गों ने पेंशन योजना का लाभ लेने से मना किया है.

यह भी पढ़ें: Haryana: CM खट्टर का दीपेंद्र हुड्डा पर पलटवार, कहा- ‘जिनके घर शीशे के होते है, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget