एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा के हुए एक साल, 441 में 405 आरोपी आ चुके हैं जेल से बाहर, 6 लोगों की हुई थी मौत

Nuh Violence Case: नूंह हिंसा मामले को आज एक साल पूरा हो गया है. आज ही के दिन नूंह में ब्रज यात्रा के हिंसा भड़की थी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 2 होमगार्ड जवान भी शामिल थे.

Nuh Violence News: हरियाणा के नूंह में एक साल पहले आज ही के दिन सांप्रदायिक हिंसा की चिंगारी भड़क उठी थी. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा ब्रज यात्रा के दौरान हुई हिंसा की घटना आसपास के जिलों तक भी फैल गई थी. इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी वहीं कई लोग घायल भी हो गए थे. मामले में 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी और 441 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. एक साल बाद अब तक 441 लोगों में से 405 लोग जेल से बाहर आ चुके हैं. जबकि 36 लोग अभी जेल में हैं.

पुलिस की तरफ से चार मामलों में कठोर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम लागू किया गया है, जिसे सरकार से मंजूरी का इंतजार है. वहीं 60 मामलों में आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं. जिन 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी. उनमें से 49 एफआईआर दंगे को लेकर और 11 एफआईआर साइबर अपराध को लेकर दर्ज की गई थी.

नूंह सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, यात्रा के दौरान पानीपत के बजरंग दल के सदस्य अभिषेक की हत्या हुई थी. इसमें 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 10 लोग अभी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले में तीन नाबालिग सहित 29 लोग जमानत पर बाहर आ गए हैं.

2 होमगार्ड जवानों की भी हुई थी मौत
नूंह हिंसा के दौरान हरियाणा पुलिस के दो होमगार्ड जवानों की भी मौत हुई थी. मरने वालों में होमगार्ड नीरज गुरसेवक शामिल थे. वहीं 1 अगस्त 2023 को गुरुग्राम के सेक्टर 56 की एक मस्जिद में भी आग लगा दी गई थी और इमाम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले को लेकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें से 2 लोगों को जमानत मिल चुकी है और 6 लोग अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं.  

वहीं मामले को लेकर 15 सितंबर को कांग्रेस विधायक मामन खान पर भी केस दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी.

यह भी पढ़ें: Preeti Sudan: कौन हैं हरियाणा की प्रीति सूदन? जिन्हें बनाया गया UPSC की चेयरपर्सन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget