एक्सप्लोरर

Nuh Violence: मामन खान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, हुड्डा बोले- ‘सरकार की मंशा दोषियों को बचाना और निर्दोषों को फंसाना’

नूंह हिंसा मामले में मामन खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि न्यायिक जांच से क्यों घबरा रही है सरकार.

Haryana News: कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि उसके विधायक मामन खान की गिरफ्तारी ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है. कांग्रेस ने 31 जुलाई की नूंह हिंसा की उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की. रविवार को एक अदालत ने खान की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ा दी, जिन्हें हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.

‘‘न्यायिक जांच से क्यों घबरा रही है सरकार’’
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने एक संयुक्त बयान जारी कर सरकार से सवाल किया कि वह ‘‘न्यायिक जांच से क्यों घबरा रही है. बयान में कहा गया, ‘‘न्यायिक जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी और सबकुछ जनता के सामने आ जाएगा जो सभी को स्वीकार्य होगा. इसमें कहा गया, ‘‘हरियाणा के लोग जानते हैं कि कांग्रेस विधायक मामन खान को राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है, इसलिए सच्चाई का सामने आना जरूरी है. उदय भान और हुड्डा ने आरोप लगाया कि घटना से 15 दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किए जा रहे थे और सरकार सो रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘इससे यह स्पष्ट होता है कि निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है. सरकार की निष्क्रियता या तो उसकी मिलीभगत या उसकी विफलता का संकेत देती है.

‘दोषियों को बचाने और निर्दोषों को फंसाने की मंशा’
हुड्डा ने दावा किया कि ‘‘राज्य के लोगों को हरियाणा पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है’’ क्योंकि यह घटना उसकी ‘‘विफलता’’ के कारण हुई. हुड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के पास पहले से ही बिगड़ती स्थिति के बारे में खुफिया रिपोर्ट थी और स्थानीय कांग्रेस (नूंह) विधायक आफताब अहमद लगातार स्थानीय पुलिस प्रशासन को बिगड़ती स्थिति के बारे में सूचित कर रहे थे, इसके बावजूद सरकार ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले दिन से ही इस मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया। हुड्डा ने दावा किया, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार की मंशा पहले दिन से ही मामले को छुपाने और असली दोषियों को बचाने और निर्दोषों को फंसाने की रही है. 

नूंह हिंसा में 6 लोगों की हुई थी मौत
फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान को बृहस्पतिवार देर रात राजस्थान से गिरफ्तार किया गया. खान को नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के बाद एक अगस्त को दर्ज एक अलग प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया था. उक्त प्राथमिकी में आरोपों में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना शामिल है. इकत्तीस जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली गई जलाभिषेक यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था. इस घटना और इसके बाद हुई हिंसा में छह लोग मारे गए थे. 

यह भी पढ़ें: Nuh Internet Ban: नूंह में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब तक रहेगा प्रतिबंध

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget