एक्सप्लोरर

Brij Mandal Yatra: हरियाणा में नूंह हिंसा के बाद दोबारा निकलेगी 'ब्रज मंडल यात्रा'? प्रशासन ने दिया स्पष्ट जवाब

Nuh Violence: हिंदू संगठनों की फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग को नूंह प्रशासन ने खारिज कर दिया है. यानि अब ब्रज मंडल यात्रा नहीं निकाली जा सकेगी. इसके पीछे प्रशासन ने एक बड़ी वजह बताई है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से ब्रज मंडल यात्रा (Brij Mandal Yatra) निकालने को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं. जिसपर अब विराम लगने वाला है. दरअसल, हिंदू संगठनों की तरफ से फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग को नूंह जिला प्रशासन (Nuh District Administration) ने खारिज कर दिया है. इसके पीछे G-20 बैठक को वजह माना जा रहा है.

सोहना के होटल में होगी जी-20 बैठक

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सोहना के एक नामी होटल में सितंबर के पहले हफ्ते में जी-20 समिट की एक अहम बैठक होनी है. जिसको लेकर सुरक्षा इंतजामों और इलाके में अभी भी तनावपूर्ण हालात का हवाला देकर हिंदू संगठनों की फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग को खारिज कर दिया गया है. यानि प्रशासन अब किसी तरह का खतरा नहीं लेना चाहता.

आपको बता दें कि 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़कने से यात्रा पूरी नहीं हो पाई थी. जिसके बाद 13 अगस्त को सर्वजातीय हिन्दू महापंचायत में ब्रजमंडल यात्रा को पूरा करने की मांग उठी थी. महापंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने इसको लेकर डीसी धीरेंद्र खडगटा को भी ज्ञापन सौंपा था. 

'माहौल पूरी तरह नहीं हुआ शांत'

हिंदू संगठनों की फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग प्रशासन ने इसलिए भी मना कर दिया है कि नूंह हिंसा के बाद अभी माहौल पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. पुलिस अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है. मंगलवार को ही पुलिस जब नूंह हिंसा के आरोपी वसीम को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी वसीम के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वसीम पर नूंह हिंसा के दौरान पुलिस के जवानों से हथियार छीनकर फायरिंग करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद किए.

यह भी पढ़ें: Raju Punjabi: इन 10 गानों ने राजू पंजाबी को दिलाई थी पहचान, जानिए कितने करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं हरियाणवी सिंगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
Embed widget