एक्सप्लोरर

Chandigarh News: मेयर चुनाव में 'धांधली' के खिलाफ NSUI का जोरदार प्रदर्शन, अधिकारी अनिल मसीह को गिरफ्तार करने की मांग

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही अधिकारी अनिल मसीह को गिरफ्तार करने की मांग की.

NSUI Workers Protest in Chandigarh: चंडीगढ़ के महापौर के लिए हुए हालिया चुनाव में कथित तौर पर ‘धांधली’ के खिलाफ कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने बुधवार (7 फरवरी) को बीजेपी (BJP) के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और लाठी चार्ज किया. एनएसयूआई की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष सचिन गालव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ नारेबाजी की और 30 जनवरी को हुए महापौर के चुनाव में मतपत्रों के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह को गिरफ्तार करने की मांग की.

एनएसयूआई की चंडीगढ़ इकाई ने यहां के सेक्टर 33 स्थित बीजेपी कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई थी. प्रदर्शनकारियों को बीजेपी कार्यालय की ओर जाने से रोकने के लिए सेक्टर 35 में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई और अवरोधक लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने जब अवरोधक से आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया.

मेयर की चुनाव में धांधली को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन 

नगर परिषद में पार्षद गालव ने संवाददाताओं से कहा कि महापौर चुनाव में ‘धांधली’ के लिए बीजेपी की आलोचना की और उस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. गालव ने कहा, ‘‘अगर बीजेपी महापौर चुनाव में ऐसा कर सकती है तो आम चुनाव में क्या होगा?’’ उन्होंने महापौर चुनाव के दौरान कथित तौर पर बीजेपी के इशारे पर काम करने के लिए चंडीगढ़ के उपायुक्त और नगर निगम के अधिकारियों की भी आलोचना की. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गत कई दिनों से महापौर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. दोनों पार्टियों ने बीजेपी को हराने के लिए महापौर चुनाव में गठबंधन किया था.

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों को विकृत करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से अधिकारी अनिल मसीह को गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही है. तो वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी को लगातार घेरने में लगी है. इसी क्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. NSUI कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार यानी 6 फरवरी को चंडीगढ़ में मुंह पर काला कपड़ा बांधकर कैंडल मार्च निकालकर बीजेपी के खिलाफ रोष जताया था. 

ये भी पढ़ें: Watch: पंजाब AAP ने शेयर किया चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान का नया वीडियो, देखें- क्या कर रहे हैं रिटर्निंग ऑफिसर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget