एक्सप्लोरर

Punjab: लोकसभा से वॉकआउट करने पर हरसिमरत कौर बोलीं- ' हमारे सिखों को भी इंसाफ नहीं मिला और न ही...'

No Confidence Motion: शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने लोकसभा से वॉकआउट किया. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जब वॉकाउट कर जाते हैं तब आप (प्रधानमंत्री) उस पर बोलते हैं.

विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान लोकसभा से वॉकआउट किया. इस पर शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि हमने इसलिए वॉकाउट किया क्योंकि जो मुद्दे उठाए गए थे उसमें से किसी का जवाब नहीं मिला. हमारा सबसे बड़ा मुद्दा था कि इस सरकार ने गुरुनाक देव के 550 साल के जन्मदिन पर 2019 में एक रिटेन नोटिफिकेशन जारी करके हमारे सिखों को बादा किया था कि आपके सिख प्रिजनर्स जो 30-30 सालों से जेलों में सड़ रहे हैं, उन्हें हम रिहा करेंगे. चार साल होने को आए हैं आज तक उन्हें रिहा नहीं किया गया.

बिलकिस बानो के मुद्दे पर भी बोलीं हरसिमरत कौर

अकाली दल की सांसद ने कहा कि 'सबका साथ' सिर्फ बोलने से नहीं होता. हम चाहते हैं कि हमारे विश्वास के साथ क्यों 'विश्वासघात' किया गया. आज तक उन्हें क्यों नहीं छोड़ा (रिहा) गया. दुख है कि सभी लोग बोले लेकिन मणिपुर में जो औरतों के साथ हुआ, जो सरकार इसको रोक नहीं सकी वो सरकार जिम्मेदार थी कि नहीं? अगर जिम्मेदार थी तो उस सरकार के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया? औरतों को तो कोई जवाब मिला नहीं. माइनॉरिटी कम्यूनिटी के साथ हमेशा ये होता है. आप बिलकिस बानो के रेपिस्ट को आप संस्कारी कहते हैं. रेसलर्स के साथ जो ऐसा व्यवहार करते हैं उनको अंदर बिठाते हैं. मणिपुर पर आप तब बोलते हैं जब नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने वाले वॉकाउट कर जाते हैं. ये कहीं न कहीं माइनॉरिटी के खिलाफ नॉन-सिरियसनेस दिखाता है. हमारे सिखों को भी इंसाफ नहीं मिला और न ही महिलाओं को जिनके साथ मणिपुर में ऐसा हुआ, उनको कोई कॉन्फिडेंस मिला. 

पीएम मोदी ने मणिपुर पर क्या कहा?

मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि बहुत परिवारों को मुश्किल हुई. अनेक लोगों ने अपने स्वजन भी खोए. महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुआ. ये अपराध अक्षम्य है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर भरपूर प्रयास कर रही है. पीएम मोदी ने कहा, "मैं देश के सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस प्रकार से प्रयास चल रहे हैं निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा. मणिपुर फिर एक बार नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा. मैं मणिपुर के लोगों से अभी आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं, वहां की माताओं, बहनों और बेटियों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है. ये सदन आपके साथ है. हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे. वहां फिर से शांति की स्थापना होगी. मणिपुर फिर विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़े, उसके प्रयासों में कोई कसर नहीं रहेगी." 

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए दोगुना मुआवजा देने की मांग, सरकार ने केंद्रीय टीम से की नियमों में छूट की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget